DeogharJharkhandRanchi

श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने को लेकर केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजेगी राज्य सरकार

Ranchi: देवघर में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी. जिसमें देवघर में आयोजित होनेवाले श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने को लेकर अनुशंसा भेजने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गयी है. इसके अलावा एसीपी/एमएसीपी के तहत बकाये वेतन के भुगतान के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से छह करोड़ बीस लाख रुपये की अग्रिम निकासी की स्वीकृति प्रदान की गयी.

इसे भी पढ़ें – स्वागत कीजिए देश की पहली प्राइवेट ट्रेन का!

सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय मेरु हजारीबाग द्वारा संचालित कैंटीन द्वारा खरीद बिक्री की जाने वाली शराब पर बढ़े हुए टैक्स में छूट प्रदान करने के लिए पूर्व में निर्गत अधिसूचना को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी प्रदान की है. वहीं क्षतिपूरक वनरोपण के लिए सरकारी भूमि गैरमजरुआ डीम्ड फॉरेस्ट सहित सशुल्क स्थायी हस्तांतरण से संबंधित सभी मामलों के निस्तारण की शक्ति उपायुक्त को देने की मंजूररी भी कैबिनेट ने प्रदान की है.

कैबिनेट के अन्य फैसले

कैबिनेट ने चौथे राज्य वित्त आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ-साथ झारखंड उच्च न्यायालय रांची में कार्यरत लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजक /विशेष लोक अभियोजक के शुल्क में वृद्धि की स्वीकृति दी गयी.

गोड्डा जिला में सुंदर जलाशय योजना के जीर्णोद्धार और मुख्य नहरों के लाइनिंग के कार्य के लिए 85.54 करोड़ रुपये के एस्टीमेट की प्रशासनिक स्वीकृति को मंजूरी दी गयी.

इसे भी पढ़ें – देशभर में CBI की रेडः झारखंड के पांच शहरों में छापेमारी, रांची के तीन ठिकानों पर छापा

गुमला जिला में डुमरी बड़ा कटरा- केराकोना सड़क कुल लंबाई 11.40 किलोमीटर है, को ग्रामीण विकास विभाग से पथ निर्माण को हस्तांतरित करते हुए इसके पुनर्निर्माण कार्य के लिए छप्पन करोड़ बहत्तर लाख चालीस हजार छह सौ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

दुमका जिला के अंतर्गत दुमका रिंग रोड जिसकी कुल लंबाई 7.45 किलोमीटर के निर्माण कार्य के लिए छत्तीस करोड़ सतहत्तर लाख पच्चीस हजार पांच सौ रुपये की स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

देवघर जिला के कोयरीडीह मेन रोड (पुनासी-जसीडीह सड़क पर) से दिघरिया पथ एवं चपरिया से रमलडीह लिंक रोड को ग्रामीण विकास विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए पुनर्निर्माण कार्य के लिए सत्ताईस करोड़ बानबे लाख उनचास हजार नौ सौ रुपये की स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

पथ प्रमंडल बोकारो के अंतर्गत विष्णुगढ़–नरकी पथ के 22.96 किलोमीटर के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए इकतालीस करोड़ संतावन लाख आठ हजार रुपये के पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

गिरिडीह जिला के अंतर्गत फतेहपुर मोड़ से बोंगी भाया भेलवाघाटी रोड को ग्रामीण विकास विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए पुनर्निर्माण कार्य पुल निर्माण एवं भू अर्जन सहित के लिए पचास करोड़ इक्कावन लाख बासठ हजार आठ सौ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है.

इसे भी पढ़ें – प. बंगालः आठवीं के इतिहास की किताब में खुदीराम बोस को बताया आतंकी!

Related Articles

Back to top button