West Bengal

रोज वैली चिटफंड मामले में अभिनेता प्रसनजीत को ईडी का नोटिस

Kolakata: अरबों रुपये के रोजवैली चिटफंड घोटाला मामले में अब बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रसनजीत को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है. मंगलवार को ईडी की ओर से उन्हें नोटिस भेज कर 19 जुलाई को सॉल्टलेक सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित जांच एजेंसी के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय में आने को कहा गया है. इस मामले में धन शोधन की जांच ईडी कर रहा है.

इसे भी पढ़ें – देशभर में CBI की रेडः झारखंड के पांच शहरों में छापेमारी, रांची के तीन ठिकानों पर छापा

बयान दर्ज होगा

आरोप है कि जब चिटफंड कंपनी बाजार में कारोबार करती थी तब प्रसनजीत ने कंपनी से जुड़ कर प्रचार-प्रसार में मदद की थी. इसके अलावा रोज वैली चिटफंड समूह के मालिक गौतम कुंडू के साथ भी प्रसनजीत के प्रगाढ़ संबंध रहे हैं. उनसे पूछताछ कर उनका बयान रिकॉर्ड किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – प. बंगालः आठवीं के इतिहास की किताब में खुदीराम बोस को बताया आतंकी!

इस मामले में एक दिन पहले ही ईडी ने राज्य के पूर्व परिवहन और खेल मंत्री मदन मित्रा से पूछताछ की. उसके अलावा तृणमूल की सांसद और अभिनेत्री शताब्दी रॉय को नोटिस भेजा गया है. उन्हें 12 जुलाई को जांच एजेंसी के दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है. अब रोजवैली चिटफंड मामले की जांच में ईडी ने तेजी बरतनी शुरू कर दी है. गौर करनेवाली बात यह है कि इस चिटफंड कंपनी ने 28 हजार करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बाजार से यह राशि उठा कर समूह के निदेशक गबन कर गये हैं. इस मामले में धन शोधन की जांच कर रहे ईडी ने अब तक कंपनी के 2300 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है.

इसे भी पढ़ें – प. बंगालः कट मनी और डेयरी घोटाले को लेकर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट

Related Articles

Back to top button