JharkhandRanchi

राहुल गांधी पर बयान को लेकर स्वामी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया मानहानि का दावा 

  • रांची सिविल कोर्ट में झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव ने की शिकायत दर्ज
  • बीजेपी नेता ने कहा था- ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी, डोप टेस्ट में हो जायेंगे फेल

Ranchi : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करके बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी बुरी तरह घिर गये हैं. कांग्रेस की शिकायत पर जहां कई राज्यों में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. वहीं झारखंड युवा कांग्रेस के नेताओं ने भी सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में एक शिकायत दर्ज कर बीजेपी नेता पर मानहानि का केस दर्ज कराया. अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि बीजेपी नेता के खिलाफ कोर्ट में एक शिकायत दर्ज करायी गयी है.

इसे भी पढ़ें – मॉब लिंचिंग पर हाइकोर्ट सख्त, सरायकेला और रांची में हुए हंगामे पर सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर यह शिकायत दर्ज हुई है. पार्टी की तरफ से मानहानि का केस दर्ज करने पहुंचे वकील और प्रदेश युवा सचिव अमृत कुमार ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राहुल गांधी पर दिये बयान का सुब्रह्मण्यम स्वामी के पास कोई आधार नहीं है. इससे उन पर पूरी तरह से मानहानि का मुकदमा बनता है. मालूम हो कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा था कि ‘इस बात में कोई शक नहीं है कि राहुल गांधी ड्रग्स लेते हैं. उनका दावा है कि अगर राहुल गांधी का डोप टेस्ट लिया जाये तो वह इसमें फेल हो जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री जी! आपने 500 सीटों का वादा किया था, लेकिन हो गयीं 250, ऐसा क्योंः कुणाल षाड़ंगी

अमर्यादित बयान देकर मीडिया की सुर्खियों बटोरना बना बीजेपी का फैशन

कुमार गौरव ने कहा कि हमने मामले में सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. आज बीजेपी नेताओं के बीच एक फैशन शुरू हो गया है कि राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरी जायें. उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने के लिए ही आज युवा कार्यकर्ता कोर्ट परिसर आये हैं. अध्यक्ष गौरव ने कहा कि ‘स्वामी का बयान अस्वीकार्य और घोर निंदनीय है. इसने राज्य और पूरे देश में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का अपमान किया है. उन्हें इस तरह का गलत बयान देने का कोई नैतिक और कानूनी अधिकार नहीं है.’ इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कुमार राजा और महासचिव उज्जवल तिवारी, रांची जिला यूवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव नारायण प्रसाद उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- जेएमएम का आरोप, बदले की भावना से काम कर रही है सरकार, बीजेपी के कई नेताओं ने किया है सीएनटी एक्ट का उल्लंघन  

Related Articles

Back to top button