
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा 8 अगस्त से 22 सितंबर तक ली जायेगी. झारखंड हाई कोर्ट ने 22 सितंबर, 2018 को कई पदों के लिए नियुक्ति विज्ञापन जारी किया था.झारखंड हाई कोर्ट में सहायक कैसियर लाइब्रेरियन टाइपिस्ट एवं जूनियर ट्रांसलेटर के पद पर नियुक्ति की जानी है. परीक्षा का आयोजन कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड रांची में किया जायेगा.
गलत एडमिट कार्ड में किया जा सकेगा सुधार
हाइक कोर्ट के विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षा में एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे. हाईकोर्ट ने सूचित किया है कि अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो संबंधित विभाग द्वारा गलतियों में सुधार किया जा सकेगा. परीक्षा के लिए विभिन्न पदों के हिसाब से अलग-अलग दिनों में परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा.
किस दिन कौन सी परीक्षा
असिस्टेंट लाइब्रेरियन 10 अगस्त
केशियर 10 अगस्त
टाइपिस्ट 10 अगस्त
ट्रांसलेटर 11 अगस्त
जूनियर ट्रांसलेटर 11 अगस्त
असिस्टेंट 22 सितंबर




