JharkhandRanchi

मुख्यमंत्री जी! आपने 500 सीटों का वादा किया था, लेकिन हो गयीं 250, ऐसा क्योंः कुणाल षाड़ंगी

Ranchi: झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में नामांकन का दौर चल रहा है. एडमिशन के लिए काउंसिलिंग पूरी कर ली गयी है. काउंसिलिंग के दौरान अभिभावकों ने हंगामा भी किया था. अब झामुमो के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सरकार और मुख्यमंत्री को ट्विटर में टैग कर सवाल पूछा है कि आपने मेडिकल की 500 सीटों पर नामांकन का वादा किया था, लेकिन 250 सीटें कैसे हो गयीं. बता दें कि 2016-2017 के सत्र में झारखंड में जेसीईसीई काउंसिलिंग के माध्यम से 350 सीटों पर नामांकन कराया गया था.

इसे भी पढ़ें – एमएम कलबुर्गी हत्या मामले में एक और खुलासा, हत्यारों को ‘ट्रेनिंग कैंप’ में दिया गया था प्रशिक्षण

पिछले दो साल के मुकाबले 100 सीटें हो गयीं कम

झारखंड में मेडिकल कॉलेजों की सीटें पिछले दो साल के मुकाबले 100 सीटें कम कर दी गयी हैं. एमजीएम जमशेदपुर, पीएमसीएच धनबाद और रिम्स की 85 प्रतिशत सीटों पर झारखंड कोटे से 350 सीटों पर नामांकन होता था. एमजीएम और पीएमसीएच की 50-50 सीटों को घटा दिया गया, जबकि सरकार की तरफ से सीटों की संख्या में ईजाफे की बात कही गयी थी.

इसे भी पढ़ें – मॉब लिंचिंग पर हाइकोर्ट सख्त, सरायकेला और रांची में हुए हंगामे पर सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

झारखंड में तीन नये मेडिकल कॉलेज

झारखंड के हजारीबाग, दुमका और पलामू के तीन नये मेडिकल कॉलेजों में नामांकन की बात कही गयी थी. इन तीनों कॉलेजों में 100-100 एमबीबीएस सीटों का प्रावधान है. इससे पहले सरकार ने कहा था कि इसी 2019-2020 के सत्र से नामांकन कराया जायेगा. पर नामांकन प्रक्रिया पूरा हो जाने के बाद भी इन कॉलेजों की एक भी सीट पर नामांकन नहीं लिया गया.

इसे भी पढ़ें – बजट 2019-20 : मोदी सरकार ने SC-ST की शिक्षा पर खर्च होनेवाला फंड घटाया

Related Articles

Back to top button