ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Crime: छीनी गई मोबाइल खरीदना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने छीनी गई मोबाइल खरीदनेवाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी साजिद अली और अफरीद अली शामिल है. पुलिस ने इनके पास से लूटे गए मोबाइल को भी बरामद किया है. घटना सितंबर 2021 की है.

घटना के दिन सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास से बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से पर्स की छिनतई की थी. घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी. जांच के क्रम में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. छिनतई करनेवालों ने पहले अफरीद को मोबाइल बेची. अफरीद ने कुछ दिन मोबाइल को इस्तेमाल कर उसे साजिद को बेच दिया था. हालांकि, छिनतई करने के आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Suicide Case : लौहनगरी में साल दर साल बढ़ रहा आत्महत्या का ग्राफ, पारिवारिक समस्या और आर्थिक तंगी के कारण युवा गवां रहे जान

Related Articles

Back to top button