
Dhanbad: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीभीएनएल) के धनबाद डिवीजन ऑफिस में सोमवार को दोपहर बाद आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सर्वे किया. आयकर विभाग की टीम ने लेखा-बही कब्जे में लेकर जांच की.
जेजे अंसारी के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीडीएस टीम सर्वे करने पहुंची. आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार बिजली विभाग ने अपने कर्मचारियों का टीडीस काटकर इनकम टैक्स में जमा नहीं किया है.
इसको लेकर आयकर विभाग की टीम सर्वे कर रही है. गौरतलब है कि कर्मियों के आयकर को इनकम टैक्स विभाग के पास जमा करा दिया जाता है. जिस व्यक्ति के निवेश/आमदनी से कर कटौती की गयी है, उसे सर्टिफिकेट दिया जाता है. टीम ने इस दौरान होने वाली गलतियों के प्रति अधिकारियों को अवगत कराया.
इसे भी पढ़ेंः सावधान! सोशल मीडिया पर है पुलिस की नजर, व्हाट्सऐप ग्रुप चलानेवाले एडमिन को देनी होगी जानकारी
टैक्स की कितनी राशि जमा नहीं की गयी, पता लगा रही है टीम
कहा कि इस तरह की गलती को आयकर विभाग आमदनी या टैक्स देनदारी कम/अधिक दिखाने के प्रयास के रूप में ले सकता है. इस वजह से आयकर विभाग जांच कर सकता है. इसी सिलसिले में टीडीएस की कितनी राशि जमा नहीं की गयी है, की जांच करने आयकर विभाग की टीम झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड के धनबाद डिवीजन ऑफिस में पहुंची है. टीडीएस की कितनी राशि जमा नहीं की गई, इसका पता सर्वे पूरा होने के बाद ही चलेगा. फिलहाल, आयकर विभाग की सर्वे से बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सकते में आ गये हैं.
इसे भी पढ़ेंः पेंशन स्कीम का शेयर बाजार के जोखिमों पर निर्भर होने के कारण कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन की गारंटी नहीं मिल रही : विक्रांत




