Dharm-Jyotish

2 जुलाई को लगेगा सूर्यग्रहण, पांच राशियों को होगा विशेष फायदा

Dhanbad: साल 2019 का दूसरा सूर्यग्रहण 2 जुलाई को लगेगा. यह ग्रहण राहु के नक्षत्र आद्रा और मिथुन राशि में लगेगा.

ग्रहण का आरंभ भारतीय समय के अनुसार रात्रि 10:25 मिनट पर होगा और खग्रास का आरंभ रात्रि 11:32 मिनट पर. ग्रहण का मध्य अर्थात परम ग्रास रात्रि 12:53 पर होगा और खग्रास की समाप्ति 02:14 पर होगी. 03:21 मिनट पर संपूर्ण ग्रहण समाप्त हो जायेगा.

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. सूर्यग्रहण उत्तरी अमरीका के दक्षिणी भागों ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, पेरु तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्र में दिखाई देगा.

इसे भी पढ़ें : धार्मिक भावना को ठेस पहुंचानेवाले जेएमएम नेता को पार्टी ने किया निलंबित

इन पांच राशियों पर ग्रहण का रहेगा अच्छा असर

वृष : नौकरी में प्रमोशन और रुका हुआ काम पूरा होगा.

सिंह : रुका हुआ कार्य बनेगा और शत्रुओं पर विजय मिलेगी.

कन्या : आर्थिक लाभ बढ़ेंगे और मुनाफा मिलेगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा.

धनु : समय पर काम पूरा होना लगेगा. नयी नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी.

मीन : सबसे ज्यादा फायदा मीन राशि वालों को मिलेगा. तरक्की के दरवाजे खुलते जायेंगे.

इसे भी पढ़ें : रांची में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे प्ले स्कूल, 600 में मात्र 130 ने ही कराया रजिस्ट्रेशन

16-17 जुलाई को चंद्रग्रहण, 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण  

16-17 जुलाई को खग्रास में चंद्रग्रहण होगा. वहीं 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में देखा जा सकेगा.

सूर्वयस्या के दिन दान, जप-पाठ, मंत्र एवं स्तोत्र-पाठ और स्नान का महत्व बढ़ जाता है. यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी होने का संकेत मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता  :  कोल इंडिया सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में खदानों में बढ़ते हादसों पर चर्चा

Related Articles

Back to top button