JharkhandRanchi

एसडीओ छतरपुर नरेंद्र प्रसाद गुप्ता को खाद्य उपभोक्ता मामलों के विभाग ने किया शोकाउज

Ranchi: खाद्य उपभोक्ता मामलों के विभाग की तरफ से छतरपुर के सदर अनुमंडल अधिकारी नरेंद्र प्रसाद गुप्ता को शो-काउज किया गया है. विभागीय मंत्री सरयू राय ने एसडीओ द्वारा 17-18 जून को छतरपुर में पंपलेट बंटवा कर शौचालय का उपयोग नहीं करनेवालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने की बातें को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी पर कार्रवाई करने की अनुशंसा की. उन्होंने विभागीय सचिव डॉ अमिताभ कौशल से एसडीओ से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. श्री राय ने अपनी अनुशंसा में कहा कि अधिकारी की यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बिल्कुल उलट है. इस अधिनियम में सभी नागरिकों को खाद्य सुरक्षा के तहत चावल, गेंहू और अन्य बुनियादी वस्तुओं का उपभोग करने का अधिकार दिया गया है. इसका किसी हाल में दुरुपयोग नहीं किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – रिम्सः जिस पद पर अधिकतम तीन वर्षों तक लेनी थी सेवा, वहां वर्षों से जमे हैं डॉक्टर

क्या था मामला

छतरपुर के एसडीओ ने पंपलेट के जरिये कहा था कि छतरपुर और आसपास के इलाके में वैसे लोगों को सरकारी सुविधा का लाभ नहीं दिया जायेगा, जिनके पास शौचालय है, पर उसका वे उपयोग नहीं कर रहे हैं. यह केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के विरुद्ध है. उन्होंने पंपलेट में यह लिखवा दिया कि ऐसे लोगों को सरकारी जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन, पेंशन और अन्य सुविधाओं से वंचित कर दिया जायेगा. अधिकारी ने पूरे क्षेत्र में यह पंपलेट सरकार का आदेश कह कर बंटवा दिया, जिसकी शिकायत बाद में विभागीय मंत्री से की गयी.

इसे भी पढ़ें – सीएनटी एक्ट का उल्लंघन : कल्पना सोरेन के मामले की जांच का स्वागत, समीर उरांव व रामकुमार पाहन पर कब होगी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button