Fashion/Film/T.V

फिल्म ‘क्वाथा’ में सैन्य अधिकारी की भूमिका निभायेंगे आयुष शर्मा

Mumbai : ‘लव यात्री’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता आयुष शर्मा अब एक्शन ड्रामा फिल्म ‘क्वाथा’ में दिखाई देंगे. फिल्म में 33 वर्षीय अभिनेता सेना के अधिकारी की भूमिका निभायेंगे.

आयुष ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि सेना के अधिकारी की भूमिका निभाना मेरे लिये बेहद सम्मान की बात है. फिलहाल मैं फिल्म की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं. अभिनेता ने कहा कि उन्होंने फिल्म के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं.

इसे भी पढ़ें- मैं नहीं चाहती कि मुझपर बायोपिक बने : माधुरी दीक्षित

सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म

यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है. जिसमें यह दिखाया जायेगा कि कैसे कुछ घटनाएं एक व्यक्ति की सोच और निश्चित चीजों के प्रति उसके नजरिये को बदल देती हैं.

‘क्वाथा’ का निर्माण कल्ट एंटरटेनमेंट के सुनील जैन और आदित्य जोशी कर रहे हैं जबकि इसका निर्देशन करण ललित भूटानी करेंगे. फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर के आस-पास शुरू होगी और इसके 2020 में रिलीज होने की संभावना है.

गौरतलब है कि फिल्म लव यात्री से आयुष ने अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि यह फिल्म बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी. आयुष फिल्म स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं. और फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए आयुष लगातार कोशिश कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button