
Mumbai : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि, वह अपने जीवन और बॉलीवुड में अपने अनुभवों पर बायोपिक बनाए जाने को लेकर बातचीत कर रही हैं. माधुरी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है.
माधुरी ने कहा कि, यह बहुत बड़ी अफवाह है. मैं नहीं जानती कि इसका स्रोत क्या है. इससे आगे कहा कि मैं नहीं चाहती कि मुझपर कोई बायोपिक बनाई जाए. मैं अपने जीवन में और भी बहुत कुछ करना चाहती हूं. अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए. हाल ही में माधुरी की फिल्म कलंक आई थी.
इसे भी पढ़ें – फिर एक बार लोगों को हंसाने आ रही ‘हेरा फेरी 3’, फिल्म को लेकर उत्साहित सुनील शेट्टी
हास्य श्रृंखला बनाने की कर रही हैं तैयारी
हालांकि माधुरी ने प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर अपने जीवन पर एक श्रृंखला तैयार करने की योजना बनाई है. जिसे लेकर ऐसा माना जाता है कि यह एक हास्य श्रृंखला होगी.
इस श्रृंखला के बारे में पूछने पर 52 वर्षीय माधुरी ने कहा कि टीवी समय लेता है. पता नहीं, यह काम कब हो पाएगा. माधुरी 15 जून से कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहे डान्स रियलिटी शो डान्स दीवाने में नजर आएंगी.
इसे भी पढ़ें – रांची के अमित पहुंचे टेरेंस लेविस के वर्कशॉप में, कहा – डांस ही जिंदगी




