Uncategorized

झारखंड विस: प्याज-टमाटर की बढ़ती कीमतों पर प्रदर्शन

News Wing
Ranchi, 12 August: प्याज़ और टमाटर की बढ़ती कीमतों की गूंज आज विधानसभा में भी सुनाई पडी. विपक्षी विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्याज़ और टमाटर की क़ीमतों में हुई अचानक बढ़ोतरी, साथ ही भूमि अधिग्रहण बिल और धर्मांतरण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया.

विधायक हाथों में तख़्तियाँ लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी विधायकों ने 10 किलो प्याज लेकऱ पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच वितरीत भी किया. कोंग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी ने कहा की प्याज़ और टमाटर की क़ीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है और सरकार की बढती कीमतों पर कोई ध्यान ही नहीं है.

विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने पर विधायकों के सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ.
– प्रदीप यादव ने कहा, मोमेंटम झारखंड में और साहिबगंज में पूल निर्माण मे 45 करोड़ ख़र्च हुए. पीएमओ ने आपत्ति की थी उसका क्या हुआ कितना इंवेस्टमेंट हुआ और कितने लोगों को रोज़गार मिला. हेमंत सोरेन ने भी कहा की मामला गम्भीर है. सैकड़ों करोड़ ख़र्च हुए .
सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, कोंग्रेस ने देश को लूटा सभी जानते हैं. मुख्यमंत्री के ऐसा कहते ही हंगामा शुरू हो गया. स्पीकर ने कहा माहौल को सीएम कोंट्रोल करें. अप सदन के नेता हैं. सीएम ने कहा 16-17 फ़रवरी को मोमेंटम झारखंड का आयोजन किया गया ताकि यहां के गरीबों के पलायन को रोका जा सके. राज्य में ही उन्हें रोगजगार के अवसर दिये जा सकें. विपक्ष को इसपर गौरव होना चाहिये.

-राज्य में शिक्षा नीति की गड़बड़ी के खिलाफ विधायक सतेन्द्र तिवारी और स्टेफन मरांडी ने सवाल उठाये. आधारभूत संरचना कि कमी और शिक्षक की कमी से छात्रों का भविष्य अधर में है. राज्य में डिग्री घोटाला हो रहा है, शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों को परेशानी हो रही है, कई विद्यालय और विश्वविद्यालय में कमरे की कमी है.
जवाब में मंत्री नीरा यादव ने कहा कि शिक्षकों की कमी को दूर करने और गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए विभाग कार्य कर रहा है.

-आलमगीर आलम ने कहा, मोमेंटम झारखण्ड, साहेबगंज गंगा पुल शिलान्यास में 45 करोड़ की राशि खर्च हुई इस खर्च की पूरी रिपोर्ट सदन को बताएं कि जनता को क्या मिला.
जवाब में सरयू राय ने कहा, किसी कार्य में अभी तब व्यर्थ खर्च नहीं हुआ है. प्राकृतिक संसाधन, भूमि संसाधन के माध्यम से राज्य के पलायन को रोकने का काम किया गया है. विपक्ष को गर्व होना चाहिए की 700 करोड़ रुपये से राज्य के युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद मोमेंटम झारखण्ड का रिव्यु करते हैं, ताकि राज्य का कोई बच्चा रोजगार के लिए बहार न जाये.

-क्या रांची में ही 86 हजार आवासीय प्रमाणपत्र लंबित है. इसके जवाब में चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि आवेदन का निष्पादन लगातार किया जा रहा है. इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्ति हो रही है, इसके लिए हमने दो महीने का समय दिया है.

– मेनका सरदार ने बाघमारा क्षेत्र के लिए कन्या उच्च विद्यालय की मांग की.
इसके जवाब में नीरा यादव ने कहा कि 5 किलोमीटर कि परिधि में उच्च शिक्षा के लिए प्रावधान है. वर्तमान में बालिका के लिए अलग से विद्यालय नहीं खोल रही है. मंत्री ने कहा कि अभी उत्क्रमित करने का कार्य चल रहा है.

– बिरंची नारायण ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट के स्थापना के समय ही बियाडा की स्थापना की गयी थी. 450 उद्योग स्थापित है लेकिन बियाडा के तहत 550 उद्योग स्थापित है. बिरंची नारायण ने कहा कि बोकारो में कोलकाता की कंपनी को काम मिल रहा है लेकिन राज्य के उद्योग को मान्यता नहीं है ऐसे में मुख्यमंत्री इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इस पर विचार करे और राज्य के उद्योग को बढ़ने में मदद करें.

– राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद में एक रैकेट चल रहा है, जो कंपनी बंद होने के बाद भी कोयला का उठाव कर रहा है, इसपर जांच होना चाहिए.
जवाब में प्रभारी मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि यदी कोई रैकेट चल रहा है, तो जांच कर उनपर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button