Education & Career

जेईई अडवांस्ड 2019 : जानें कितना रहेगा कटऑफ

Ranchi: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) अडवांस्ड 2019 हो गया है. करीब 1.73 लाख कैंडिडेट्स ने इसके लिए पंजीकरण कराया था. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, जेईई अडवांस्ड 2019 का रिजल्ट 14 जून, 2019 को आयेगा. वैसे आइआइटी में दाखिले के मकसद से क्वॉलिफाई करने के लिए कटऑफ की घोषणा बाद में की जायेगी लेकिन पिछले साल के डेटा के आधार पर ऐसा अनुमान है कि इस साल कटऑफ में गिरावट आयेगी. इस साल 1.73 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. 2018 में कुल 1,65,656 छात्रों ने आइआइटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन किया था. उनमें से 31,988 छात्रों ने क्वॉलिफाई किया. यह 2017 के मुकाबले में बहुत कम था. 2017 में 1.71 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 51,000 ने प्रवेश परीक्षा क्लियर की.

इसे भी पढ़ें – जमीन दलाल की फॉर्चूनर, पूर्व ट्रैफिक SP संजय रंजन, सिमडेगा SP और पूर्व DGP डीके पांडेय का क्या है कनेक्शन !

हर विषय में कम से कम 10 फीसदी और कुल में 35 फीसदी नंबर लाना जरूरी

जेईई अडवांस्ड एग्जाम में पास होने के लिए किसी छात्र को हर विषय में कम से कम 10 फीसदी और कुल में 35 फीसदी नंबर लाना जरूरी होता है. अगर वांछित संख्या में कैंडिडेट्स क्वॉलिफाई नहीं करते हैं, तो कुल मार्क्स में कमी भी की जा सकती है. साल 2018 में इसमें गिरावट दर्ज की गयी और 31,988 छात्रों के आइआइटी में दाखिले के लिए क्वॉलिफाई किया. 2018 में ओपन कैटिगरी के लिए रैंक लिस्ट में शामिल होने के लिए कुल मार्क्स कम से कम 90 था जबकि एससी, एसटी कैटिगरी के लिए 45.

इसे भी पढ़ें – वायुसेना का  एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता, सुखोई 30 और सी 130 तलाश में जुटे

इस साल 1.73 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया

इस साल 1.73 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. 2018 में कुल 1,65,656 छात्रों ने आइआइटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन किया था. उनमें से 31,988 छात्रों ने क्वॉलिफाई किया. यह 2017 के मुकाबले में बहुत कम था. 2017 में 1.71 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 51,000 ने प्रवेश परीक्षा क्लियर की.

इसे भी पढ़ें – मनी लॉन्ड्रिंग का मामला :  पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने ईडी की विशेष अदालत में किया सरेंडर,  जेल भेजे गये

Related Articles

Back to top button