National

वायुसेना का  एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता, सुखोई 30 और सी 130 तलाश में जुटे

NewDelhi : वायुसेना के एएन-32  विमान के असम के जोरहाट से लापता होने की खबर है.  विमान में आठ  क्रू मेंबर, पांच यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे. इस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में दो इंजन लगे होते हैं. इस विमान में पायलट, को-पायलट, गनर, नेविगेटर और इंजीनियर सहित 5 क्रू-मेंबर होते हैं. इसमें अधिकतम 50 लोग सवार हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार सुखोई 30 और सी 130 लापता  विमान को खोजने में जुटे हैं.

इसे भी पढ़ें – मानदेय नहीं मिलने से परेशान पारा शिक्षक ने की आत्मदाह की कोशिश, डीसी ऑफिस के सामने हंगामा 

भारतीय वायुसेना के बेड़े में 100 एनएन-32 विमान हैं

बताया गया कि विमान एयरबेस से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एयर फील्ड के ऊपर से लापता हो गया.   ग्राउंड सोर्स से उसका आखिरी संपर्क दोपहर करीब एक बजे हुआ था.  तीन साल पहले  2016 में चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा एएन-32 विमान भी लापता हो गया था.

उस समय विमान में भारतीय वायुसेना के 12 जवान, 6 क्रू-मेंबर, 1 नौसैनिक, 1 सेना का जवान और एक ही परिवार के आठ  सदस्य मौजूद थे.  इसकी तलाश में एक पनडुब्बी, आठ विमान और 13 पोत लगाए गये थे.  इसका ना मलबा मिला था और ना ही यात्री. भारतीय वायुसेना के बेड़े में इस समय 100 एनएन-32 विमान हैं , जो मुख्य तौर पर ट्रांसपोर्ट के काम में लगे हैं.

दुनिया में करीब 240 विमान ऑपरेशनल हैं.  भारतीय वायुसेना के अलावा श्रीलंका, अंगोला और यूक्रेन की वायुसेना के पास भी ये विमान हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ, एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बातचीत की है. उन्होंने विमान खोजने के लिए किये जा रहे प्रयासों की रिपोर्ट मांगी है, साथ ही सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की.

इसे भी पढ़ें – सीएम रघुवर दास ने दुमका में भरा दंभ, कहा- चुनाव के लिये हम हैं तैयार, दो तिहाई मिलेगा बहुमत

Related Articles

Back to top button