Uncategorized

सलमान, शाहरुख और आमिर को लेकर रानी ने किये कई खुलासे, कहा- सीखा मैंने उनसे बहुत कुछ

Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी हमेशा ही अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. रानी जल्द ही पर्दे पर एक बार फिर से लौट रही हैं. रानी जल्द ही फिल्म हिचकी के जरिए वापसी करने वाली है. इन दिनों रानी फिल्म के प्रमोशन के लिए जगह-जगह जा रही हैं. कुछ दिन पहले ही रानी  क्रिकेटर सौरव गांगुली के शो ‘दादागिरी‘ में पहुंची थीं. इस दौरान रानी ने काफी बातें की हैं. यहीं उन्होंने सलमान, शाहरुख और आमिर को लेकर भी बात की.

इसे भी पढ़ें: मैं फिल्मों की तलाश में नहीं जाता : शाहरुख खान

तीनों के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग

रानी ने कहा कि, तीनों ही शानदार हैं, तीनों के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है. मैं बहुत लकी हूं कि करियर के शुरूआत में ही इन तीनों के साथ काम कर लिया. शाहरुख से मैंने रोमांस करना सीखा है. कुछ कुछ होता ही शूटिंग के दौरान एक सीन में शाहरुख को मेरे गाल पर किस करना था. जैसे ही शाहरुख मेरे पास आते मैं भाग जाती थी, क्योंकि तब मैं काफी शर्मीली थी. इसके साथ ही सलमान को लेकर कहा कि, सलमान काफी कूल हैं. मैने उनके साथ काम करने के बाद कूल रहना सीखा है वो काफी कूल रहते है. आमिर को लेकर बताया कि, वो काफी अच्छे इंसान हैं, वक्त के पाबंद हैं. खैर अब रानी इंड्स्ट्री की उन हीरोइनों में से एक हैं जो तीनों खान्स के साथ काम कर चुकी हैं. रानी की हिचकी 23 मार्च को रिलीज हो रही है. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button