JharkhandRanchi

ज्यां द्रेज का आरोप, डुमरी में माब लिंचिंग की घटना पुलिस और राज्य सरकार के आशीर्वाद से

Ranchi :  गुमला के डुमरी में दस अप्रैल को हुई माब लींचिंग की घटना की कई मानवाधिकार संगठनों ने जांच की. सभी ने पाया कि जुरमू के एक मरे हुए बैल के मालिक ने पीड़ितों और अन्य ग्रामीणों को बैल का मांस काटने और खाल निकालने के लिए बोला था. उक्त बातें जन संघर्ष समिति की सरोज हेम्ब्रेम ने कही.

वे डुमरी में हुए माब लिंचिंग और पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर आयोजित विरोध सभा में बोल रही थी. विरोध कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया. उन्होंने कहा कि मृतक और पीड़ितों पर जैरागी गांव के लगभग 35 – 40 लोगों की भीड़ ने हमला किया.

लगभग तीन घंटे तक पीटने के बाद आधी रात को पीड़ितों को अपराधियों ने डुमरी पुलिस थाने के सामने छोड़ दिया. पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय, पुलिस ने लगभग चार घंटों तक उन्हें ठंड में बाहर इंतजार करवाया. बाद में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, तब तक प्रकाश लकड़ा ने दम तोड़ दिया था.

सरोज हेम्ब्रम ने लोगों को याद दिलाया कि झारखंड में पिछले चार वर्षों में 11 व्यक्तियों को पीट पीटकर मारा गया है, जिसमें 9 लोग मुसलिम समुदाय के और बाकी दो आदिवासी थे.

इसे भी पढ़ें – Police Housing Colony: DGP डीके पांडे की पत्नी ने पहले करायी फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री फिर म्यूटेशन

ऐसी घटना झारखंड में ही नहीं,  पूरे देश में बार बार हो रही है

विरोध कार्यक्रम में ज्यां द्रेज ने कहा कि जुरमू में जो हुआ, वह हत्या थी. आरोप लगाया कि यह पुलिस व राज्य सरकार के आशीर्वाद से हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटना झारखंड में ही नहीं,  पूरे देश में बार बार हो रही है, जिसके पीछे देश में बढ़ता हिंदुत्व है.

अशोक वर्मा ने कहा कि भारत में एक सांझा संस्कृति रही है जिसमें लोग एक दूसरे के विचारों व धर्मों का सम्मान करते है. पर देश में एक संगठन है जो इस देश को एक हिन्दू राष्ट्र बनाने की चाह में देश में साम्प्रदायिकता फैला रहा है.

इस दौरान जेरोम कुजूर ने प्रकाश लकड़ा की हत्या और पुलिस की भूमिका के बारे में बताया. कार्यक्रम के दौरान मांग की गयी कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. घटना में तीन अन्य पीड़ित पीटर केरकेट्टा, बेलारियस मिंज और जेनेरियस मिंज घायल हुए थे. सभा में गुमला, लातेहार व रांची से सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया

इसे भी पढ़ें – कैबिनेट की पहली बैठकः आतंकी और नक्सली घटनाओं में शहीद हुए जवानों के बच्चों की छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी

राज्यपाल के नाम प्रखंड कार्यालय को सौंपा ज्ञापन

राज्यपाल के नाम प्रखंड कार्यालय को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है चि जुरमू के आदिवासियों के खिलाफ दर्ज गौ हत्या के फर्जी प्राथमिकी को निरस्त किया जाये, अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये, साथ ही एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम केस दर्ज हो.

स्थानीय पुलिस की ओर से झूठा मुकदमा दायर होने के खिलाफ कार्रवाई हो, मृतक प्रकाश लकडा के परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये,  घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये, लिंचिंग पर  SC के फैसले का पूर्ण अनुपालन हो.

इसे भी पढ़ें – 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता बने सीआईडी के एडीजी

Related Articles

Back to top button