
Ranchi: बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर मंदिर के नजदीक किराए पर मकान पर रहने वाले परिवार के एक नाबालिग 10 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपी को आज बुंडू पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल मामला 27 अगस्त के दिन का है जब बच्ची के अभिभावक काम करने बाहर गए हुए थे उसी दौरान बच्ची के रिश्तेदार विराजी मछुवा घर आया और बच्ची को बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया. आरोपी विराजी मछुवा के द्वारा उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिला के आलापुर थाना क्षेत्र में स्थित ईट भट्टा ले गया जहां उसे बेचने की तैयारी कर रहा था. पुलिस को जानकारी मिलने पर उसके रिश्तेदारों की फोन तथा सी सी टी वी फुटेज निकाल कर आरोपी तक पहुंचने में बुंडू को बड़ी सफ़लता हाथ लगी है.
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि बच्ची को बहला फुसलाकर उसे बेचने के इरादे से अपहरण किया गया था बच्ची का परिवार सुना तू क्षेत्र के रहने वाले हैं जो महावीर मंदिर बूंद के समीप एक किराए के मकान में रहकर माता-पिता काम करते थे उन्होंने बताया कि तमाड़ थाना क्षेत्र के जानूमपीढ़ी गाँव का निवासी आरोपी बिराजी मछुआ तथा उसकी दूसरी पत्नी भी इस कांड में शामिल है उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.




