
Kolkata: कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान मंगलवार को जम कर हंगामा हुआ. रोड शो के दौरान हुई पत्थरबाजी में भाजपा के कई समर्थकों के अलावा पत्रकारों को भी चोटें आयीं. जगह-जगह पुलिस और बीजेपी समर्थकों में झड़प भी हुई, जिसके चलते पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया. अमित शाह के रोड शो के दौरान ट्रक पर डंडे फेंके जाने से झड़प शुरू हो गयी. आखिर दौर के चुनाव से पहले अमित शाह मंगलवार को कोलकाता में रोड शो करने पहुंचे थे. इस रोड शो में जगह-जगह बीजेपी समर्थकों के साथ टीएमसी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं से झड़प होती रही.
इसे भी पढ़ें – आइपीएस अधिकारी एमवी राव बने गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के डीजी
चुनाव आयोग से शिकायत करेगी बीजेपी
रोड शो के दौरान हुई झड़प और हिंसा के बारे में बीजेपी चुनाव आयोग से शिकायत करने की तैयारी कर रही है. बीजेपी की ओर से रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, अनिल बलूनी और जीवीएल नरसिंहा राव मंगलवार को ही चुनाव आयोग से मुलाकात करने पहुंचेंगे.
इसे भी पढ़ें – जैक रिजल्टः कॉमर्स में सिमडेगा और खूंटी, साइंस में पलामू व हजारीबाग अव्वल
खिसिया गये हैं टीएमसी के गुंडेः अमित शाह
अमित शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आज बीजेपी के रोडशो को कोलकाता में जिस तरह का रेस्पॉन्स मिला, उससे टीएमसी के गुंडे खिसिया गये और हमला कर दिया. मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं कि इस सबके बावजूद रोड शो जारी रहा है और पहले से तय जगह और समय पर ही संपन्न हुआ.’
इसे भी पढ़ें – जैक रिजल्टः साइंस में पाकुड़ के राधेश्याम साहा स्टेट टॉपर, कॉमर्स में रांची की अमीशा कुमारी टॉपर
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जब अमित शाह का रोडशो कॉलेज स्ट्रीट पर कलकत्ता यूनिवर्सिटी के बाहर से गुजरा तो बीजेपी और लेफ्ट पार्टियों के छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गयी. कई जगहों पर आगजनी भी की गई है, जिसके बाद पुलिस की टीमें आग बुझाने में लग गयीं. रोडशो के दौरान बिगड़ी स्थिति के चलते विद्यासागर कॉलेज में बनी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति भी तोड़ दी गयी.
अधिकारियों ने बताया कि रोडशो के दौरान ही एक कॉलेज के हॉस्टल से अमित शाह के काफिले पर पथराव किया गया, जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उस बिल्डिंग का घेराव कर दिया और जवाबी हमला भी कर दिया और कॉलेज के बाहर आगजनी भी की.
इसे भी पढ़ें – फायरिंग करने और फायरिंग की घटना को छुपाने के आरोप में दो थानेदार निलंबित



