
Ranchi: एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता विवेक की पत्नी जया की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया है. भाकपा माओवादियों के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने 25 जुलाई को बिहार-झारखंड बंद का ऐलान किया है. एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा की पत्नी जया मांझी की तलाश में राज्य पुलिस लंबे समय से थी. वह गुपचुप तरीके से अपना इलाज कराने निजी अस्पताल अशर्फी पहुंची थ. अशर्फी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, क्योंकि वह कैंसर पीड़ित है. उसका इलाज नाम बदलकर कराया जा रहा था.




