
Hazaribagh: हज़ारीबाग बरकट्ठा थाना क्षेत्र के एनएच-2 स्थित बरकट्ठा चौक के पास बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 3,50,000 रुपये लूट कर अपराधी फरार हो गये. ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अशोक मंडल कपका गांव में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं. उसी केंद्र के लिए सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा बरकट्ठा से पैसे निकासी कर चौक के बगल में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में खड़े थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी बैग में रखे पैसे लेकर फरार हो गये. बैंक संचालक कुछ समझ पाता तबतक अपराधी पैसे लेकर भागने में सफल रहे. बैंक मैनेजर के अनुसार बैंक से 3 लाख 6 हजार की निकासी अशोक मंडल ने की थी. बाकी पैसा पहले से उनके पास था. पीड़ित व्यक्ति ने मामले को लेकर बरकट्ठा थाना में लिखित आवेदन दिया है. इधर मामले में बरकट्ठा थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की गयी है. मामला गंभीर है. पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है.
इसे भी पढ़ें – #पुलवामा हमलाः मुख्यमंत्री शहीदों का करते हैं अपमान और खुद को राष्ट्रभक्त कहते हैं
सीसीटीवी फुटज खंगालने में जुटी है पुलिस
बरकट्ठा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस वहां लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई फुटेज को भी खंगाल रही है. मामले की जांच बरही डीएसपी मनीष सिंह खुद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक अपराधियों की पहचान नहीं की जा सकी है.
इसे भी पढ़ें – पार्टी का पट्टा लगा कर वोट डालने के आरोप में बीजेपी प्रत्याशी अन्नापूर्णा देवी पर प्राथमिकी दर्ज



