JharkhandPalamu

पलामू: फिर हुई सड़क दुर्घटना-ट्रैक्टर का चक्का चढ़ने से बेटी की मौत, मां सहित तीन गंभीर

Palamu:  पलामू प्रमंडल में सड़क दुर्घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले पांच दिनों के भीतर आधा दर्जन सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और इसमें अबतक सात लोगों की मौत हो गयी. बुधवार की दोपहर एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई. गढ़वा जिला अंतर्गत रमकंडा-डालटनगंज मुख्य मार्ग में फगमरी गांव के तीखे मोड़ पर एक ट्रैक्टर दुर्घटना में छह वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी  जबकि उसकी मां साहित तीन लोग गंभीर हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः ये कैसा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जहां हैं मात्र 22 नर्सें

घटना स्थल पर ही हो गयी बच्ची की मौत

रामगढ़व थाना क्षेत्र के फगमरी गांव के समीप पानी टंकी लगा ट्रैक्टर की चपेट में आने से छह वर्षीय सुषमा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं हादसे में मृतक की मां प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को रंका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

इसे भी पढ़ेंः कोडरमाः बिरहोर बच्चे को लगा लू, सदर अस्पताल में नहीं मिली दवा, बच्चे की मौत

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

समाचार के अनुसार रंका थाना क्षेत्र के सिरोईखुर्द गांव निवासी मथन सिंह की पत्नी प्रमिला देवी, पुत्री सुषमा कुमारी, बसंती देवी, पुत्र कोमल सिंह सहित दिलेश्वरी देवी रमकंडा थाना क्षेत्र के उदयपुर के भैसमरवा टोला निवासी बैजनाथ सिंह के घर शादी समारोह में पहुंचे थे. शादी समारोह से लौटने के क्रम में रमकंडा तक किसी भी वाहन के नही मिलने की वजह से पैदल ही लौट रहे थे.

ट्रैक्टर का चक्का चढ़ जाने की वजह से हुई मौत

बताया जाता है कि उक्त लोगों के फगमरी गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहा एक पानी टंकी लगा ट्रैक्टर को रोककर ट्रैक्टर के इंजन पर सभी लोग सवार हो गये. महज आधा किमी दूरी तय करने के बाद तीखे मोड़ पर मां-बेटी ट्रैक्टर से गिर गये. ट्रैक्टर का चक्का चढ़ जाने की वजह से छह वर्षीय सुषमा की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के दौरान सड़क पर किसी अन्य लोगों के नहीं रहने की वजह से ट्रैक्टर चालक टैंकर को लेकर फरार होने में सफल गया. इस घटना में शामिल ट्रैक्टर व टैंकर का रंग लाल बताया जाता है. फिलहाल ट्रैक्टर चालक व मालिक का पता नही चल पाया है.

इसे भी पढ़ेंः नेहरू ने आजाद भारत को अपने पैरों पर खड़ा किया, इसलिए हिन्दुस्तान आबाद है : गुलाम नबी आजाद

Related Articles

Back to top button