lok sabha election 2019

कोडरमा में पीएम, सीएम और भाजपा अध्यक्ष के चुनावी दौरे से भाजपा का डर दिखना शुरू हो गया हैः गौतम सागर राणा

Giridih: राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कोडरमा लोस सीट पर झाविमो सुप्रीमो सह महागठबंधन प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी की जीत तय बताते हुए कहा कि भाजपा का कुत्सित प्रयास इस बार सफल नहीं होनेवाला है. राजद प्रदेश अध्यक्ष राणा शुक्रवार को गिरिडीह के बरगंडा स्थित झाविमो के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बाबूलाल मंराडी की जीत के दावा का आधार कोडरमा लोस में लगातार हो रहे क्षेत्र भ्रमण को बताया. कहा कि झाविमो सुप्रीमो की जीत का कारण उनकी साफ और स्वच्छ छवि ही बनेगी. कोडरमा के लोग यह बेहतर तरीके से जानते हैं कि जो भाजपा की प्रत्याशी हैं, वह दल बदल कर चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में क्षेत्र के लोग अवसरवादी नेताओं के चरित्र को जानते हैं.

इसे भी पढ़ें – ILFS हुई एनपीए, झारखंड की छह योजनाओं पर पड़ेगा प्रभाव

जो डरता है, वही घबराता है

उन्होंने कहा कि कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में जमुआ समेत कोडरमा लोस क्षेत्र में पीएम, सीएम और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली को भाजपा का भय बताते हुए राजद नेता राणा ने कहा कि जो डरता है, वही घबराता है. पीएम, सीएम व भाजपा अध्यक्ष की रैली को लेकर राजद नेता ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारकों के प्रचार के बाद भी भाजपा प्रत्याशी की हार एक नयी कहानी लिखेगी.

इसे भी पढ़ें – फानी का दिखा तूफानी रूप, वीडियो में देखें साइक्लोन की तबाही का मंजर

राजद के सामाजिक न्याय का नारा हर वोटर की जुबान पर

राजद नेता ने यह भी कहा कि राजद सुप्रीमो के सामाजिक न्याय का नारा अब भी हर वोटरों की जुबां पर है. तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद समेत महागठबंधन के एक-एक कार्यकर्ता कोडरमा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी की जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वहीं चतरा के राजद प्रत्याशी सुभाष यादव द्वारा झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल के विरोध में प्रचार करने के बयान पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि सुभाष यादव किसी बयान को जारी करने के लिए अधिकृत नहीं हैं. तमाम प्रयासों के बाद भी झाविमो सुप्रीमो ही 23 मई के बाद कोडरमा का प्रतिनिधित्व करेंगे.

इसे भी पढ़ें – आचार संहिता उल्लंघन मामलों में पीएम मोदी को क्लीनचिट देने में चुनाव आयोग एकमत नहीं था  

Related Articles

Back to top button