lok sabha election 2019

मुकेश अंबानी ने किया कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन

New Delhi: एक ओर अनिल अंबानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हमले झेल रहे हैं वहीं दूसरी ओर रिलायंस ग्रुप  के चेयरमैन मुकेश अंबानी कांग्रेस नेता और दक्षिण मुंबई से पार्टी के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन कर रहे हैं. मिलिंद देवड़ा ने खुद इसका वीडियो ट्वीट किया है. मिलिंद देवड़ा द्वारा साझा किये गए वीडियो में मुकेश अंबानी कहते सुनाई दे रहे हैं, ”मिलिंद दक्षिण मुंबई से जुड़े हैं…उन्हें यहां के सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक ईको सिस्टम की अच्छी समझ है”.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के उन उम्मीदवारों को जानिए जिनकी जीतने की संभावना है कम, लेकिन होंगे गेमचेंजर

मिलिंद देवड़ा ने किया ट्वीट

कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने एक ट्वीट में कहा, ‘छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्योगपति तक, दक्षिण मुंबई के का मतबल उद्योग है. हमें मुंबई में उद्योग-धंधों को वापस लाकर युवाओं को नौकरी प्रदान करने की दिशा में काम करना चाहिए और यही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए”.

इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल :  भाजपा- टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प, सीपीएम कैंडिडेट मोहम्मद सलीम की कार पर पथराव

सभी वर्ग कर रहे समर्थन

मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मुझे पता है कि मुझे इस बात का गर्व है कि पान वाला भी मेरा समर्थन कर रहा है. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि मुकेश अंबानी या उदय कोटक का समर्थन लोगों का ध्यान खींचेगा. गौरतलब है कि मिलिंद देवड़ा मुकेश अंबानी की जियो टेलीकॉम नेटवर्क के कैंपेन में भी नजर आते रहे हैं. बता दें कि,  ऐसे वक्त में जब राहुल गांधी अनिल अंबानी पर पूरी तरह हमलावर हैं, तब मुकेश अंबानी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन ने सभी का ध्यान खींचा है और यह चर्चा का विषय बन गया है.

इसे भी पढ़ें – मोदी का पिछड़ा एजेंडा कहीं उन्हीं को ना पड़ जाये भारी ?   

Related Articles

Back to top button