Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर बुधवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 531 वाहन जब्त किये गये.
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न भागों में सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले 9 लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. वहीं 41 प्राथमिकी दर्ज की गयी.
इसे भी पढ़ें- #Corona से देश में 12वीं मौत, श्रीनगर में 65 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम
15 लाख से ज्यादा के वसूले गये जुर्माने
उन्होंने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 531 वाहन जब्त किये गये. 15,87,800 लाख रूपये जुर्माने के तौर पर वसूले गये. बिहार में अबतक कोरोना वायरस के 275 संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है जिसमें से चार पॉजिटिव और 268 नेगटिव पाये गये हैं.
कोरोना वायरस संक्रमण पाजिटिव चार मामलों में से मुंगेर निवासी एक मरीज की शनिवार को पटना एम्स में मौत हो गयी थी. जिसके बाद 22 मार्च को तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टी हुई थी. वहीं 25 मार्च को एक और मामला सामने आया जिसके बाद कुल पाजिटिव केस चार हो गये हैं.
कोरोना वायरस संक्रमण वाले तीन अन्य मामलों में एक पटना एम्स में भर्ती है और दो अन्य मरीज का इलाज एनएमसीएच में जारी है.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown21: प्रशासन की सख्ती के बाद भी रोजाना बाजार में उमड़ रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा जा रहा ख्याल
डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाया जायेगा
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंडल पांडेय ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए बिहार में अब एक समर्पित अस्पताल होगा. इसके लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को चिह्नित किया गया है.
पांडेय ने कहा कि 750 बिस्तरों वाले नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक डेडिकेटेड हॉस्पिटल के तौर पर विकसित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश में मौजूद सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की व्यवस्था की गयी है.
इसे भी पढ़ें- #StopTheSpreadOfCorona: सरकार ने जारी किये कोरोना कंट्रोल रूम के जिलावार नंबर, संदिग्धों की दे सकेंगे जानकारी
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं.
इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.