Education & CareerLead NewsTOP SLIDER

CBSE 10 वीं बोर्ड में झारखंड से 69947 स्टूडेंट्स ने पायी सफलता, 99.81 फीसदी रहा रिजल्ट

परीक्षा में राज्य से 70,078 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे

Ranchi : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से 10 वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया गया है. इस परिणाम में झारखंड से 69,947 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. बोर्ड के आंकड़े के अनुसार 10 वीं में राज्य से 70,078 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इसमें पास हुए लड़कों की संख्या 42,759 और लड़कियों की संख्या 26,915 है. झारखंड का रिजल्ट 99.81 फीसदी रहा है.

इसे भी पढ़ें :ADJ उत्तम आनंद मामले की हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू, पूछा- एफआईआर दर्ज करने में क्यों हुई देरी?

सबसे बेहतरीन रिजल्ट त्रिवेंद्रम रीजन का

आज जारी रिजल्ट में देश भर के 20,76,997 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. परीक्षा में 20,97,128 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इस वर्ष 10 वीं का रिजल्ट 99.04 फीसदी है. वहीं इस वर्ष की परीक्षा में 21467 स्कूल के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. सबसे बेहतरीन रिजल्ट त्रिवेंद्रम रीजन का है. यहां का रिजल्ट 99.99 फीसदी है. वहीं पटना रीजन का रिजल्ट 99.66 फीसदी है.

इसे भी पढ़ें :नहीं थम रही कांग्रेस में अंदरूनी कलह, अब तबादले को लेकर बढ़ रही नाराजगी

90 या 95 फीसदी तक अंक लाने वाले 20,0962 विद्यार्थी

परीक्षा परिणाम में लड़कियां लड़कों से आगे हैं. पास होने वाले लड़कों की संख्या 98.89 फीसदी है तो लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 99.24 फीसदी है. लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 0.35 फीसदी अधिक है.

इस परिणाम 95 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 57824 है. वहीं 90 या 95 फीसदी तक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 200962 है. 17636 स्टूडेंट्स कम्पार्टमेंट में आये हैं.

इसे भी पढ़ें :IPL के शेष मैच खेलने के लिए MS Dhoni की कप्तानी वाली CSK सबसे पहले पहुंचेगी UAE

Related Articles

Back to top button