
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की मौत मामले की सुनवाई शुरू हुई. कोर्ट ने जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने झारखंड पुलिस से पूछा कि जब घटना सुबह 5:08 की है, तो एफआईआर दर्ज करने में 12:45 क्यों बज गया? कोर्ट ने पूछा कि क्या एफआईआर के लिए फर्द बयान जरूरी है?
इसे भी पढ़ेः Flipkart Big Saving Days Sale में स्मार्टफोन पर मिलेगी 20,000 तक की छूट! TV और कपड़ों पर बंपर डिस्काउंट
इस मामले में सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. बताते चलें कि धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद को पिछले हफ्ते बुधवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी. जिसके बाद तुरंत उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले ने पूरी तरह से तूल पकड़ लिया है. मृतक उत्तम आनंद के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : CBSE Board 10th Result हुआ जारी , इन तीन लिंक को खोलकर पता करें रिजल्ट




