
Patna: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव झारखंड हाइकोर्ट से बेल पाने के बाद लंबे समय से बीमार रहने की वजह से दिल्ली में ही हैं. इसी बीच सोमवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी. इन दोनों की मुलाकात के बीच अखिलेश यादव भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :CBSE 10 वीं बोर्ड में झारखंड से 69947 स्टूडेंट्स ने पायी सफलता, 99.81 फीसदी रहा रिजल्ट
वहीं मंगलवार को वे शरद यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त तुगलक रोड स्थित शरद यादव के आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई. इस मौके पर लालू यादव के साथ आरजेडी के नेता प्रेमचंद्र गुप्ता और उनकी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं.
2019 के लोकसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है. इस लोकसभा चुनाव में लालू यादव ने अपनी पार्टी के सिंबल पर शरद को मधेपुरा से उम्मीदवार बनाया था. चुनाव के ठीक पहले लालू जब रिम्स में एडमिट थे, तब भी उनकी मुलाकात हुई थी. अब दोनों नेताओं के बीच लंबे अरसे के बाद मुलाकात हुई है.
इसे भी पढ़ें :IPL के शेष मैच खेलने के लिए MS Dhoni की कप्तानी वाली CSK सबसे पहले पहुंचेगी UAE
बता दें कि शरद यादव ने जेडीयू से अलग होने के बाद अपनी पार्टी बनाई थी. इस पार्टी का विलय लालू की राष्ट्रीय जनता दल में होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद मामला ठंडे बस्ते में चले गया.
शरद यादव की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब है. ऐसे में अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से उनकी मुलाकात को राजनीतिक महकमे में बेहद खास माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :ADJ उत्तम आनंद मामले की हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू, पूछा- एफआईआर दर्ज करने में क्यों हुई देरी?




