Chaibasa

चक्रधरपुर में बिजली चोरी के आरोप में 6 लोगों पर लगा 1.73 लाख का जुर्माना, मामला दर्ज

Chakradharpur: बिजली विभाग की ओर बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए गठित विशेष छापेमारी टीम ने शहर में विभिन्न मोहल्ले में छापेमारी कर 6 लोगों पर अवैध रुप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने को लेकर 1 लाख 73 हजार 651 रुपए जुर्माना लगाया है. शहर के टोकलो रोड चुनचुन टाल के समीप निवासी दिवाकर दुबे पर 21 हजार 330 रुपए, टोकलो रोड बिस्कुट फैक्ट्री के समीप जिया ब्यूटी पार्लर निवासी घनश्याम कुमार 21 हजार 135 रुपए, नूतन दुर्गा पूजा पंडाल के समीप चांदमारी निवासी रमेश कुमार पर 35 हजार 140, नूतन दुर्गा पूजा के समीप चांदमारी निवासी तपन महतो पर 20 हजार 250 रुपए, चांदमारी हनुमान मंदिर के समीप निवासी वीरेंद्र कुमार चौधरी पर 45 हजार421 रुपए और झुमका मोहल्ला गली नंबर 2 निवासी राजेश गुप्ता पर 30 हजार 375 रुपए जुर्माना लगाया गया है। सभी 6 पर विद्युत उर्जा चोरी के आरोप में चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। जिस पर उपरोक्त अभियुक्तों पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में रोटरी क्लब ने “एक पेड़ सौ जिंदगी” कार्यक्रम के तहत लगाए 550 पौधे

Related Articles

Back to top button