Ramgarh

झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति ने किया रामगढ़ जिले का दौरा

Ramgarh: झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति ने रविवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. इस दौरान आश्वासन समिति के  सभापति  दीपक बिरुवा, सदस्य  वैद्यनाथ राम एवं  सदस्य  अंबा प्रसाद ने समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त  रोबिन टोप्पो, वन प्रमंडल पदाधिकारी  नीतीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान सभापति एवं  सदस्यों द्वारा आश्वासन समिति के समक्ष रामगढ़ जिले से संबंधित मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई. इस दौरान उनके द्वारा राजस्व व भूमि निबंधन, ग्रामीण कार्य विभाग एवं रामगढ़ जिले में प्रदूषण नियंत्रण संबंधित मामलों पर विधानसभा में दिए गए आश्वासन के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए वही  सभापति एवं  सदस्यों द्वारा रामगढ़ जिले में चल रहे अन्य विकास कार्यों को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ चर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की  विधायक  अंबा प्रसाद ने उनके क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों सहित अन्य मामलों को बैठक में समिति के समक्ष रखा जिस पर माननीय सभापति व माननीय सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button