Main Slider

#Jharkhand बनने के बाद 58 नेताओं ने दल बदले, 50% गये #BJP में और 17% #JMM में

Akshay/Pravin/Gaurav

Ranchi: बुधवार यानी 23 अक्टूबर को जो हुआ, वो झारखंड के राजनीतिक इतिहास में कोई पहली बार नहीं हुआ है. विपक्ष के पांच विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. इससे पहले सरकार बनते वक्त छह जेवीएम के विधायकों ने भी बीजेपी का हाथ थाम लिया था. विधानसभा अध्यक्ष के कोर्ट की तरफ से उस दलबदल को जायज ठहराया गया है.

एक दशक पहले देखा जाता था कि झारखंड में दलबदल कर नेता या तो कांग्रेस में शामिल होते थे, या फिर जेएमएम में, लेकिन बीजेपी ने जिस रणनीति पर काम करना शुरू किया, वो सीधा विपक्ष को कमजोर करना है. और कहीं ना कहीं यह रणनीति सफल भी होते देखी जा रही है. फिलहाल विपक्ष लाचार खड़ा है. देखते ही देखते उसके पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गये और विपक्ष अभी तक कुछ नहीं कर पाया है.

इसे भी पढ़ें: बिखरा विपक्ष, पांच विधायक, एक आइएएस, दो आइपीएस समेत कई #BJP में शामिल

बीजेपी  विपक्ष को तोड़ने और कमजोर करने का काम कर रही है

राजनीति के जानकारों का कहना है कि बीजेपी ऐसा कर अपने आप को मजबूत करने से ज्यादा विपक्ष को तोड़ने और कमजोर करने का काम कर रही है. झारखंड में ऐसे कई नाम दिख जायेंगे, जिनके दल बदलने के बाद वारे-न्यारे हो गये हैं. उनमें से जेवीएम से बीजेपी में आये छह विधायक प्रमुख हैं. लेकिन आने वाला चुनाव बताने वाला है कि अपने दलों को छोड़ कर बीजेपी में आने वालों के साथ बीजेपी क्या व्यवहार करती है.

कहीं ना कहीं अभी से यह अटकलें लगायी जा रही हैं कि जेवीएम से आये सभी विधायकों को आगामी चुनाव में बीजेपी की तरफ से टिकट मिल जाये यह जरूरी नहीं. जान लें कि अभी तक जितने भी नेताओं ने दलबदल किया है, उनमें से 50 फीसदी ने बीजेपी का हाथ थामा है. वहीं सिर्फ 17 फीसदी नेताओं ने ही जेएमएम पर भरोसा जताया है. तीसरे नंबर पर 7 फीसदी के साथ कांग्रेस है.

इसे भी पढ़ें: #Jamshedpur: कुणाल षाड़ंगी के फैसले ने बढ़ा दी बीजेपी और जेएमएम दोनों की मुश्किलें, कुणाल लड़ेंगे चुनाव तो क्या करेंगे डॉ दिनेशानंद और समीर

जानें उन्हें,  जिन्हें नहीं था अपने दल पर भरोसा

 

कुणाल षाड़ंगीः जेएमएम, बीजेपी

जेपी पटेलः जेएमएम, बीजेपी

मनोज यादवः कांग्रेस, बीजेपी

सुखदेव भगतः कांग्रेस, बीजेपी

भानू प्रताप शाहीः नवजवान संघर्ष मोर्चा, बीजेपी

अमर बाउरीः जेवीएम, बीजेपी

रणधीर सिंहः जेवीएम, बीजेपी

गणेश गंझूः जेवीएम, बीजेपी

जानकी यादवः जेवीएम, बीजेपी

आलोक चौरसियाः जेवीएम, बीजेपी

नवीन जायसवालः जेवीएम, बीजेपी

डॉ. अजयः जेवीएम, कांग्रेस, आप

अर्जुन मुंडाः जेएमएम. बीजेपी

विद्युत वरण महतोः जेएमएम, बीजेपी

रामचंद्र चंद्रवंशीः राजद, बीजेपी

अनंत प्रतापः कांग्रेस, बीजेपी

रवींद्र रायः बीजेपी, जेवीएम, बीजेपी

अन्नपूर्णा देवीः राजद, बीजेपी

प्रकाश रामः जेवीएम, बीजेपी

विकास मुंडाः आजसू, झामुमो

मनोज भुईंयाः जेवीएम, बीजेपी

गिरिनाथ सिंहः राजद, बीजेपी

जनार्दन पासवानः राजद, बीजेपी

जलेश्वर महतोः जदयू, कांग्रेस

गीता कोड़ाः जभसपा, कांग्रेस

दुलाल भुईंयाः बसपा, झामुमो

सालखन मुर्मूः झादिपा, जदयू

इंदर सिंह नामधारीः बीजेपी, राजद, जदयू, निर्दलीय, बीजेपी

लालचंद महतोः जदयू, बीजेपी, बहुजन सदान मोर्चा, जदयू

रामचंद्र केसरीः जदयू, जेवीएम

हेमलाल मुर्मूः जेएमएम, बीजेपी

साइमन मरांडीः जेएमएम, बीजेपी, जेएमएम

स्टीफन मरांडीः जेएमएम, जेवीएम, कांग्रेस, जेएमएम

राधाकृष्ण किशोरः राजद, कांग्रेस, बीजेपी

योगेंद्र सावः आजसू, कांग्रेस

ढुल्लु महतोः जेवीएम, बीजेपी

मधु कोड़ाः बीजेपी, जभासपा, कांग्रेस

शैलेंद्र महतोः योगेंद्र महतोः आजसू, जेएमएम

माधवलाल सिंहः राजद, कांग्रेस, बीजेपी

जोबा मांझीः यूजीडीपी, जेवीएम, जेएमएम

अमित महतोः बीजेपी, जेएमएम

सुनील सोरेनः जेएमएम, बीजेपी

बंधु तिर्कीः राजद, झारखंड जनधिकार पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, जेवीएम

सबा अहमदः राजद, जेवीएम

शशांक शेखऱ भोक्ताः कांग्रेस, जेएमएम

हरिनारायणः निर्दलीय, जेएमएम

मलखान सिंहः बीजेपी, जेवीएम

अपर्णा सेनगुप्ताः ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक, बीजेपी

देव कुमार धानः कांग्रेस, बीजेपी

चमरा लिंडाः आरएकेएपी, जेएमएम

ददई दुबेः कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस

रामचंद्र सिंहः राजद, कांग्रेस

सधनू भगतः बीजेपी, आईटीपी

राजा पीटरः झारखंड पार्टी, जदयू

ऱविंद कुमार सिंहः बीजेपी, जेवीएम

सरफराज अहमदः राजद, कांग्रेस

बन्ना गुप्ताः समाजवादी, कांग्रेस

दीपक बिरुआः निर्दलीय, जेएमएम

Related Articles

Back to top button