
Palamu / Garhwa: पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में बुधवार की शाम बीजेपी नेता की गला रेत कर हत्या कर दी गयी.
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखण्ड मुख्यालय के साप्ताहिक हाट बाजार में बुधवार की शाम भाजपा नेता प्रखण्ड मुख्यालय निवासी गोपाल चौरसिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी.
घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लकर छानबीन तेज कर दी है.
इसे भी पढ़ें – #JTET की नयी नियमावली में विसंगतियां, 80 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा से हो सकते हैं वंचित
मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता गोपाल चौरसिया देर शाम अपनी मोटरसाइकल से घर जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक कर उनकी गर्दन पर तेज धारदार हथियार से बेरहमी से वार किया.
घटना के बाद पूरा इलाका सुनसान है. समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.
इसे भी पढ़ें – #Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थापित करने के बाद जलेश्वर महतो ने कहा – ढुल्लू महतो ने युवाओं को किया बेरोजगार



