
Kolkata: पश्चिम बंगाल की एक और चिटफंड कंपनी ‘पैलान समूह’ के मालिक अपूर्व साहा को सीबीआइ ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.
सीबीआइ प्रवक्ता आरके गौड़ ने इसकी पुष्टि की. अपूर्व की गिरफ्तारी कोलकाता से की गयी है. इसके पूर्व 23 अगस्त को कंपनी के निदेशक विनय कुमार सिंह को सियालदह स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था.
इसे भी पढ़ें – #Jharkhand: 7 लोगों की हुई मॉब लिंचिंग, एनसीआरबी की रिपोर्ट में कहा- कोई मामला नहीं
500 करोड़ का घोटाला
आरोप है कि सेबी के नियमों को दरकिनार कर पैलान समूह ने बाजार से करीब 500 करोड़ रुपये की धनराशि अधिक रिटर्न देने का लालच देकर वसूली.
लोगों का मूलधन लौटाने के बजाय निदेशक पैलान समूह को बंद कर फरार हो गये. उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी धनशोधन का मामला दर्ज किया है.
इसे भी पढ़ें – #Ranchi: कई मामलों में जमानत पर जेल बाहर आनेवाला थापा काट रहा है पूजा पंडाल का फीता, फोटो वायरल
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. तब से साहा जांच एजेंसियों को चकमा देकर छिप कर रह रहा था.
जांच एजेंसी उससे यह पूछताछ कर रही है कि इस कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन से लोग शामिल थे. बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर सीबीआइ रिमांड की मांग करेगी.
पश्चिम बंगाल में करीब 4000 हजार करोड़ रुपये के सारदा पोंजी घोटाला और 28 हजार करोड़ के रोजवैली पोंजी घोटाला मामले में सीबीआइ पहले से ही जांच कर रही है.
इन मामलों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता और मंत्री फंसे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – #RIMS: 64 करोड़ से बने चार मंजिले ट्रामा सेंटर में सिर्फ 12 बेड पर ही होता है इलाज



