
Ranchi: झारखंड में अवैध खनन, जमीन फर्जीवाड़ा, शराब घोटाला सहित अन्य मामले की जांच कर रही एजेंसी के रांची स्थित जोनल कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. अनुमान है कि ईडी के खिलाफ आक्रोशित आदिवासी संगठन के पास भी पहुंच सकते है. शुक्रवार को आदिवासी संगठनों ने सीएम हेमंत सोरेन को अस्थिर करने के प्रयास का आरोप में मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक मार्च करेंगे और वहां धरना-प्रदर्शन करेंगे. एहतियात बरतते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की है.
इसे भी पढ़ें: यूपी, उतराखंड और दिल्ली पहुंचता है झारखंड का स्मैक, पांच करोड़ के स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी ने किया खुलासा

झारखंड में ईडी ने मनी लॉड्रिग के आरोप में सत्ता से जुड़े और नौकरशाह को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ईडी के जोनल कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. वही कार्यालय को बैरिकेडिंग कर घेर दिया गया है. बता दें कि 20 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिये ईडी ने मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची एसएसपी को भी पत्र लिखा था.




