JharkhandRanchi

जैक इंटर तीनों संकाय का रिजल्ट जारी

Ranchi: झारखंड अधिविद्य काउंसिल की ओर से इंटर के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. इसमें कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत छात्र सफल, कला में 93.16 फीसदी, वोकेसनल में  83 और साइंस में 72. 72 प्रतिशत छात्र सफल हुए. पहली बार है जब जैक की ओर से तीनों संकाय का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किया गया. परीक्षा परिणाम जैक अध्यक्ष अनिल महतो की ओर से जारी किया गया.

इस बार परीक्षा में कुल 3 लाख 44 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. साइंस में कुल छात्र 94433 शामिल थे. इसमें से 68203 पास हुए. इनमें से 72.70 फीसदी पास हुए है.

कॉमर्स में कुल छात्र 25907 परीक्षा में शामिल हुए. इसमें से 23235 पास हुए. 90.60% सफल हुए. इनमें से 61% 1st डिवीजन है.

आर्ट्स में कुल छात्र 2 लाख 24 हजार 502 शामिल हुए थे. इनमें से 2 लाख 6 हजार 685 सफल हुए. 93.7 फीसदी छात्र सफल है. इनमें से 40.78 1st है.

कॉमर्स में लातेहार, कोडरमा, सिमडेगा, पाकुड़, खूंटी टॉप में है.

साइंस में कोडरमा, लातेहार, चतरा, जामताड़ा, हजारीबाग शामिल है.

आर्ट्स में सिमडेगा, खूंटी, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग जिला टॉप में रहे.

Related Articles

Back to top button