
Chandigarh : पंजाब के जिला तरनतारन की पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan border) की सरहद के पास लगे गांव भगवानपुरा से 3 आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस नौजवानों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, 11 कारतूस और विदेशी पिस्टल बरामद हुए हैं.
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोग पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले हैं. इनकी पहचान कुलविंदर सिंह (निवासी गांव रौली), कमलप्रीत सिंह मान (निवासी वार्ड छह मोगा), कंवर पाल सिंह (निवासी गोविंद बस्ती) के तौर पर हुई है.
इसे भी पढ़ें : कैप्टन अमरिंदर ने राहुल-प्रियंका को बताया था ‘अनुभवहीन’, कांग्रेस ने दिया ये जवाब
विदेशी आतंकियों के साथ संबंध का शक
माना जा रहा है कि पकड़े गए तीनों नौजवानों का विदेशी आतंकवादियों के साथ संबंध है. हालांकि फिलहाल पुलिस बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है.गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उनको हथियार व विस्फोटक कहां से मिले. इस मामले में जल्द ही तरनतारन पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुलासा कर सकती है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड : जिलों में नये चेहरों को मिल सकती है जिम्मेवारी, तैयारी में लगी प्रदेश कांग्रेस
पहले भी आ चुका है ऐसा ही मामला
मालूम हो कि तरनतारन में ऐसा ही मामला पहले भी सामने आ चुका है. दरअसल हाल ही में भारत-पाक सीमा पर स्थित तरनतारन के डल्ला गांव से अमृतसर पुलिस ने 4 पिस्टल तीन मैगजीन और 2 किलो हेरोइन बरामद की थी.
BSF के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (BOP) धर्मा पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. जिसके बाद पंजाब पुलिस आस-पास के गांव में उन लोगों की पहचान कर रही है, जिन्हें कंटीली तार के पास इन हथियारों की खेप और हेरोइन को उठाने पहुंचना था.
इसे भी पढ़ें : मेयर आशा लकड़ा ने सीएम को लिखा पत्र, महाधिवक्ता के मंतव्य से बढ़ सकता है भ्रष्टाचार
हथियारों और हेरोइनों की ओर बरामदगी की जा सकती है
वहीं पुलिस ने बताया कि यह हीरोइन के अलावा हैंड ग्रेनेड और आरडीएक्स का जखीरा भी बरामद हो चुका है. वहीं लगातार हो रही बरामदगी के बाद इलाके की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में हथियारों और हेरोइनों की ओर बरामदगी की जा सकती है. यही नहीं सुरक्षा एजेंसियों ने अपने रडार पर भारत-पाक सीमा के पास रहने वाले दो दर्जन से ज्यादा कुख्यात तस्करों को निशाने पर लिया है.
इसे भी पढ़ें : उप-मुखिया ने विधायक से कहा कचरे के ढेर पर बसा है बागबेड़ा




