DhanbadJharkhand

धनबाद में झामुमो ने मनाई बिनोद बिहारी महतो की जयंती

Dhanbad : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक बिनोद बिहारी महतो की जयंती गुरुवार को जिले के विभिन्न इलाकों में मनायी गई. इस दौरान उनकी तस्वीर पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. बिनोद बाबू के पौत्र और राजकिशोर महतो के पुत्र कि हाल में मौत हो जाने के कारण जन्म दिवस को सादगी के साथ मनाया गया.

झामुमो जिला समिति ने स्व. बिनोद बिहारी महतो के 98वें जयंती के अवसर पर धनबाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो के नेतृत्व में माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने पढ़ो ओर लड़ो का नारा दिया था. उन्होने गाँव के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया था. स्व. बिनोद बिहारी महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा पर जोर दिया. इसी सिद्धांत पर आज भी लोगों को चलने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें : कैप्टन अमरिंदर ने राहुल-प्रियंका को बताया था ‘अनुभवहीन’, कांग्रेस ने दिया ये जवाब

Related Articles

Back to top button