Crime NewsDhanbadNEWS

चोरी व छिनतई को अंजाम देने की फिराक में थे 2 अपराधी, हथियार समेत गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद में पुलिस की मुस्तादी के चलते चोरी-छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की मंशा को नाकाम की गई. बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजन कर दी.

उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर आमजनों में खरीदारी को लेकर बाजारों भीड़ रहती है. लोग देर रात तक खरीदारी कर देर रात तक घर वापस लौटते हैं. ऐसे में छोटे-मोटे चोर उचक्के अपराध की योजना बनाकर लूटने के फिराक में रहते हैं. ऐसे में बैंक मोर थाना की पुलिस के द्वारा दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि पूर्व में उन्होंने बिहार में कई अपराधिक घटनाओ को अंजाम दे चुके हैं. बिहार के मुंगेर से खरीदे गए पिस्टल के जरिए ही वह धनबाद में अपराध की घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

पूजा के मद्देनजर धनबाद पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया. इसी क्रम में दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें राजू मिश्रा भूली का रहने वाला है. जिसको पुराना बाजार के छाई गद्दा से पकड़ा गया. जो बिहार के मुंगेर में जेल में रह चुका है. वहीं दारा सिंह घटवार भी भूली का रहने वाला है.

Related Articles

Back to top button