Main Slider

17 आइपीएस का तबादलाः वीणापानी रांची की सिटी एसपी, कौशल किशोर धनबाद के एसएसपी बने

Ranchi: राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया. कई जिलों के एसपी समेत 17 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया. देवघर की समादेष्टा सुजाता कुमारी वीणापानी को रांची का नया सिटी एसपी बनाया गया है. वहीं रांची के सिटी एसपी अमन कुमार को धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. रांची के ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है. धनबाद के ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर को रांची के ग्रामीण एसपी के तौर पर तैनात किया गया है. रांची के ट्रैफिक एसपी संजय रंजन को स्थानांतिरत करते हुए जैप-2 टाटीसिल्वे का समादेष्टा बनाया गया है.

डीआइजी हजारीबाग पंकज कम्बोज को एसीबी डीआइजी का अतिरिक्त प्रभार

उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग के डीआइजी पंकज कम्बोज को एसीबी के डीआइजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. प. सिंहभूम चाईबासा के एसपी क्रांति कुमार गड़देसी को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है. मुख्यमंत्री सुरक्षा विशेष शाखा में तैनात एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए जामताड़ा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. धनबाद के एसएसपी मनोज रतन चोथे को अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक बनाया गय़ा है. अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश को दुमका का एसपी बनाया गया है. विशष शाखा में तैनात पुलिस अधीक्षक आलोक को खूंटी का एसपी बनाया गया है. खूंटी के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को गुमला का एसपी बनाया गया है. राज्यपाल के परिसहाय पुलिस के रूप में तैनात चंदन कुमार झा को प. सिंहभूम चाईबासा का एसपी बनाया गया है. जामाताड़ा की एसपी जया रॉय को अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी बनाया गया है. दुमका के एसपी किशोर कौशल को धनबाद का एसएसपी बनाया गया है. झारखंड जगुआर एसटीएफ में तनात पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा को मुख्यमंत्री सुरक्षा विशेष शाखा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. गुमला के एसपी अंशुमन कुमार को स्थानांतरित करते हुए राज्यपाल का परिसहाय पुलिस के रूप में तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़ें – आयुष्मान भारत योजना से प्रबुद्ध समाजसेवी वर्ग को भी जोड़ें : महेश पोद्दार

Related Articles

Back to top button