JharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एयरटेल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एयरटेल गोदाम में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस अगलगी की घटना से गोदाम में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए. आशंका जताई जा रही है कि  लाखों रुपए का नुकसान गोदाम मालिक को हुआ है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया.

इसे भी पढ़ें: पलामू : NH-98 पर कंटेनर ने राज मिस्त्री को कुचला, मौत

Related Articles

Back to top button