
Ranchi: अरगोड़ा से दलादली तक करीब आठ किमी सड़क चौड़ी होगी. इस लंबी सड़क को बनाने में करीब 215 करोड़ से अधिक की लागत आने का आकलन किया गया है. इस राशि में आवश्यक जमीन भी ली जाएगी. पथ निर्माण विभाग ने दो चरणों में इस सड़क के निर्माण की मंजूरी दी है. पथ प्रमंडल रांची इसके निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू की है. टेंडर भी जल्द निकलेगा. पहले चरण में अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक 5.30 किमी सड़क का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण होना है. इसमें कुछ दूर तक सड़क दो लेन बनेगी. घनी आबादी के बाद रोड चार लेन बनाया जायेगा. अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड निर्माण में करीब 198 करोड़ रुपये लागत आयेगी. वहीं,पथ निर्माण विभाग ने कटहल मोड़ से दलादली तक रोड बनाने की भी प्रक्रिया प्रारंभ की है. 2.07 किमी इस रोड का भी चौड़ीकरण-मजबूतीकरण किया जाना है. इसके काम में 18.36 करोड़ लागत आएगा. कटहल मोड़ से दलादली रिंग रोड को जोड़ने वाली यह रोड काफी महत्वपूर्ण है. यह सड़क आगे जाकर एनएच 75 में रातू-कांठीटांड व इधर लालगुटवा रोड एनएच 23 को भी जोड़ता है. वर्तमान में भी अरगोड़ा-कटहल मोड़ तक की रोड काफी व्यस्त है. हजारों वाहन इसके जरिये इटकी रोड एनएच 23 को निकलते हैं. यह रातू रोड जाने के लिए भी सुगम है. ऐसे में दो चरणों में अरगोड़ा-कटहल मोड़-दलादली रिंग रोड सड़क के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण हो जाने ट्रैफिक काफी सुगम हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: एक्सपो उत्सव की तैयारी शुरू, 24 नवंबर से मोरहाबादी मैदान में लगेगा मेला




