Bokaro

#Bokaro के चंद्रपुरा मस्जिद से मिले 14 बाहरी लोग, प्रशासनिक जांच तेज

Bokaro: राजधानी रांची और तमाड़ की मस्जिदों से पकड़े गये 35 बाहरी लोगों के बाद अब बोकारो में 14 बाहरी लोगों के होने की सूचना है. जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित पिपराडीह मस्जिद में 14 बाहरी लोगों के रुके होने की ख़बर है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी लोग कुछ दिन पहले ही मस्जिद में आकर रुके हैं. मस्जिद में 14 लोगों के मिलने की खबर के बाद वहां पर एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः#COVIDー19 का संक्रमण हुआ तेज: देश में 1600 के पार #Corona पॉजिटिव की संख्या, 47 लोगों की गयी जान, 153 हुए ठीक  

मामले की जांच जारी

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पिपराडीह मस्जिद में 14 बाहरी लोगों के रुके होने की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारी पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हुए हैं. स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि यह सभी लोग मस्जिद में कई दिनों से रुके हुए हैं जो बच्चे को तालीम देने का काम कर रहे हैं. इस मामले में बोकारो के एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

राजधानी रांची में पकड़े गये 35 बाहरी लोग

राजधानी से पिछले एक सप्ताह में चीन, कजाकिस्तान, यूनाइटेड किंगडम, केन्या, पोलैंड, मलेशिया, वेस्टइंडीज के 28 विदेशी मौलवी सहित 35 बाहरी लोग पकड़े गये हैं.

जिले के विदेशी शाखा को उनके आने व रहने की सूचना नहीं होने के कारण वे संदिग्ध नजर आने लगे थे. पूरे देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन नहीं किया गया होता तो इसका पता भी नहीं चलता. रांची के अलग-अलग भागों से पकड़े गये 28 विदेशी मुस्लिमों से जब पूछताछ की गयी तो सब ने बताया कि वह सभी भारत जमात पर आए हुए हैं. एनआइए, इंटेलिजेंस ब्यूरो सहित अन्य खुफिया एजेंसियां इनके मंसूबों का पता लगा रही है.

इसे भी पढ़ेंःजानिए झारखंड के किस जिले के कितने लोग गये थे निजामुद्दीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button