Corona_UpdatesNationalWorld

#CoronaVirus: तीन दिन में US में मृतकों की संख्या हुई दोगुनी, 4,076 की गयी जान

Washington: अमेरिका में देखते ही देखते कोरोना वायरस ने भयावह रूप ले लिया है. कोरोना वाररस से मरने वालों की संख्या बुधवार को चार हजार के पार पहुंच गयी. तीन दिन में मौत का यह आंकड़ा दोगुना हो चुका है.

40 प्रतिशत से अधिक मौतें न्यूयार्क राज्य में

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 4,076 तक पहुंच गयी है जो कि शनिवार को दर्ज की गयी संख्या से दोगुना है. मालूम हो कि शनिवार को मृतकों की संख्या 2,010 थी. 

जॉन्स हॉपकिन्स के आंकड़ों के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक मौतें न्यूयार्क राज्य में हुई है. अमेरिका में मृतकों की संख्या मंगलवार को चीन में मरने वाले लोगों की संख्या से अधिक हो गयी थी. चीन में ही कोरोना वायरस का मामला सबसे पहले सामने आया था.

अमेरिका में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 1,89,510 हो गयी है. हालांकि इटली और स्पेन में मृतकों की संख्या अधिक दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें- जानिए झारखंड के किस जिले के कितने लोग गये थे निजामुद्दीन

आने वाले दो हफ्ते बेहद कठिन होने वाले हैं: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले दो सप्ताह अमेरिका के लिए बेहद मुश्किल होंगे.

ट्रंप का यह बयान कोरोना वायरस के लिए बने कार्यबल के एक सदस्य डेबोरा ब्रिक्स के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित कई उपाय किये जाने के बावजूद मृतक संख्या एक से दो लाख तक पहुंच सकती है.

ब्रिक्स ने कहा था कि अगर कोई कदम नहीं उठाया गया तो डेढ़ से दो करोड़ लोगों तक की जान जा सकती है. ट्रंप ने मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर किए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मैं चाहता हूं कि अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहें.

उन्होंने कहा था कि हमें बेहद मुश्किल दो हफ्तों का सामना करना होगा और फिर उम्मीद करते हैं कि जैसा विशेषज्ञ कह रहे हैं. हमें अंत में उम्मीद की कोई रोशनी दिखेगी. लेकिन ये दो हफ्ते बहुत …बहुत दर्दनाक होने वाले हैं. 

इसे भी पढ़ें- निजामुद्दीन तब्लीगी मर्कज ने दिल्ली पुलिस व प्रशासन से मांगे थे वाहनों के पास और मेहमानों को वापस भेजने की अनुमति

दुनियाभर में जारी है कोरोना का कहर

कोरोना वायरस की जद में पूरी दुनिया है. यहां कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. गौरतलब है कि दुनियाभर में 8.5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. जबकि 42 हजार से ज्यादा लोग इसकी वजस से अपनी जान गंवा चुके हैं.

भारत में भी कोरोना का प्रकोप जारी है. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में अधिक बढ़ोतरी हुई है. जो आंकड़ा 31 मार्च को लगभग 1300 के आस-पास था वह बढ़कर 1 अप्रैल को 1600 के पार चला गया है.

इसे भी पढ़ें- #Bihar में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 23, #TablighiJamaat से जुड़े लोगों की खोज जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button