
Ranchi: दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों तबलीगी जमात आयोजित की गयी थी. इसमें शामिल कई लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की बात सामने आये है. जिसके बाद से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है.
पिछले एक सप्ताह में राज्य के 24 जिले से 37 लोग नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में धार्मिक सम्मेलन तबलीगी जमात में शामिल होकर झारखंड आये हैं. इन सभी लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्पेशल ब्रांच ने सभी जिले के डीसी, एसएसपी और एसपी को आदेश दिया है.
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने कुल 46 लोगों का लिस्ट जारी किया है जो कि झारखंड के थे और जमात में शामिल हुए थे. इनमें से झारखंड पुलिस ने 37 लोगों लोगों को चिन्हित कर लिया है वहीं अन्य 9 लोगों की फिलहाल तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- निजामुद्दीन तब्लीगी मर्कज ने दिल्ली पुलिस व प्रशासन से मांगे थे वाहनों के पास और मेहमानों को वापस भेजने की अनुमति
किस जिले के कितने लोग गये थे निजामुद्दीन
नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में धार्मिक सम्मेलन तबलीगी जमात में झारखंड के 37 लोग शामिल हुए थे. जिनमें बोकारो 1, चतरा 2, देवघर 2, धनबाद 9, दुमका 1, जमशेदपुर 2, गढ़वा 1, गिरिडीह 1,गोड्डा 1, गुमला 1, हजारीबाग 1, जामताड़ा 1, खूंटी 1, कोडरमा 1, लातेहार 1, लोहरदगा 1, पाकुड़ 1,पलामू 1, रामगढ़ 1, रांची 3, साहिबगंज 1, सरायकेला 1, सिमडेगा 1 और चाईबासा से 1 शामिल हैं. ये सभी लोग पिछले एक सप्ताह के दौरान हजरत निजामुद्दीन के धार्मिक सम्मेलन तबलीगी जमात में शामिल होकर झारखंड लौटे हैं.
कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद मचा हड़कंप
दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों आयोजित तबलीगी जमात में शामिल कई लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. जमात में शामिल एक महिला जो रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद में रह रही थी, वह भी कोरोना पोजिटिव पायी गयी है. इस खबर के बाद पूरे झारखंड में सनसनी फैल गयी है.
31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी स्थित एक मस्जिद से 24 लोगों को प्रशासन ने निकाला था. सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था. इससे पहले बुंडू के एक मस्जिद से भी पुलिस ने 11 विदेशियों को निकाला था. इस बीच यह जानकारी मिली है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आयोजित जमात में देश के 20 राज्यों से 1830 लोग शामिल हुए थे. इनमें से 46 लोग रांची के रहने वाले थे.
इसे भी पढ़ें- #TablighiJamaat में शामिल होकर आये मस्जिद के सदर की मेडिकल जांच, बेरमो से पहुंची थी टीम
राजधानी में एक सप्ताह में पकड़े गये 28 विदेशी मुस्लिम
राजधानी से पिछले एक सप्ताह में चीन, कजाकिस्तान, यूनाइटेड किंगडम, केन्या, पोलैंड, मलेशिया, वेस्टइंडीज के 28 विदेशी मौलवी पकड़े गये हैं. जिले के विदेशी शाखा को उनके आने व रहने की सूचना नहीं होने के कारण वे संदिग्ध नजर आने लगे थे. पूरे देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन नहीं किया गया होता तो इसका पता भी नहीं चलता.
रांची के अलग-अलग भागों से पकड़े गये 28 विदेशी मुस्लिमों से जब पूछताछ की गयी तो सब ने बताया कि वह सभी भारत जमात पर आए हुए हैं. एनआइए, इंटेलिजेंस ब्यूरो सहित अन्य खुफिया एजेंसियां इनके मंसूबों का पता लगा रही है.
निजामुद्दीन मरकज जमात का मुख्य केंद्र
जानकारों के मुताबिक भारत में तबलीगी जमात का केंद्र निजामुद्दीन मरकज है. देश ही नहीं पूरी दुनिया से जमात (धार्मिक लोगों की टोली, जो इस्लाम के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए निकलते हैं) निजामुद्दीन मरकज पहुंचते हैं. मरकज में तय किया जाता है कि देशी या विदेशी जमात को भारत के किस क्षेत्र में जाना है.
इसे भी पढ़ें- निजी लोगों की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड हटेंगे: DGP एमवी राव




