
Ranchi : रांची जिला प्रशासन की ओर से कला दलों के जिला स्तरीय चयन और ग्रेडिंग के लिए पिछले माह (2-08-2022) आवेदन मंगाए गए थे. इसके लिए कुल 122 आवेदन मिले थे. समीक्षा के बाद इनमें से 57 आवेदनों को खारिज कर दिया गया है. जिनके आवेदन रिजेक्ट हुए हैं, उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका अब जिला प्रशासन देगा. इसके लिए रांची जिला के जनसंपर्क अधिकारी ने 30 सितम्बर, 2022 तक कला दलों को मौका दिया है.
इस पर लें जानकारी
जिला जन संपर्क पदाधिकारी के मुताबिक कुल प्राप्त 122 आवेदनों में से जिनके आवेदन स्वीकृत हुए हैं, उसकी लिस्ट विभागीय वेबसाइट https://www.prdjharkhand.inपर अपलोड की गई है. जिनके खारिज हुए हैं, वे उनके पास अपनी आपत्ति रख सकते हैं. 30 सितम्बर के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं होगा.
गौरतलब है कि राज्य सरकार के स्तर से अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक दलों, कला दलों का जिला स्तरीय चयन और ग्रेडिंग किया जा रहा है. चयनितों को जिला स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक और विभिन्न कार्यक्रमों में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा. पारिश्रमिक या निर्धारित सम्मान राशि भी इसके एवज में दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : बरही-कोडरमा फोर लेन के लिए मुआवजा राशि मिलने के बावजूद भी रैयत कर रहे राजनीति, अब सरकार लेगी एक्शन




