Uncategorized

आदर्श ग्राम योजना से अन्ना हजारे का इस्तीफा

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने समाजसेवी अन्ना हजारे का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. अन्ना महाराष्ट्र में गांवों के विकास के लिए चलाई जा रही आदर्श ग्राम योजना के मुख्य सलाहकार थे.

दरअसल, अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र में मजबूत लोकायुक्त कानून नहीं बनाए जाने के बाद नाराजगी में मुख्य सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे आज मंजूर कर लिया गया.

अन्ना ने मई में इस्तीफा दिया था. साल 1992 में महाराष्ट्र सरकार ने अन्ना के ग्राम विकास के मॉडल को अपनाते हुए आदर्श ग्राम योजना शुरू की थी. इसके बाद इस योजना को आधार बनाकर कई और राज्यों ने ऐसी ही योजनाएं लागू की. अन्ना इस योजना के मुख्य सलाहकार हुआ करते थे.

गौरतलब है कि अन्ना हजारे के रालेगण सिद्धि गांव में जो विकास का काम हुआ है उस मॉडल को देश के गई गावों में अपनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button