JharkhandLead NewsRanchi

आइएएस अधिकारियों के तबादले में संशोधन, अब चंदन कुमार को निदेशक पशुपालन का अतिरिक्त प्रभार

Ranchi : राज्य सरकार ने 2 फरवरी 2023 को निकाले गये आइएएस अधिकारियों के तबादले संबंधित अधिसूचना में संशोधन किया है. इस अधिसूचना में क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित कर निदेशक पशुपालन रांची के पद पर पदस्थापित किया गया था. उक्त आदेश को अब विलोपित करते हुए उन्हें पहले की तरह क्षेत्रीय निदेशक, झारखंड क्षेत्रीय विकास प्राधिकार रांची के पद पर बने रहने को कहा है. वहीं निदेशक कृषि झारखंड, चंदन कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक पशुपालन झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

राखी निशा उरांव बनीं निदेशक पंचायती राज झारखंड

राज्य सरकार ने पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आइआरएस सेवा 2008 ,बैच की अधिकारी राखी निशा उरांव को अगले आदेश तक निदेशक पंचायती राज निदेशालय झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. वर्तमान में इस पद पर मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी अतिरिक्त प्रभार में थीं.

इसे भी पढ़ें – Ramgarh by-election : 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा, 2 प्रत्याशियों ने जमा किया

Related Articles

Back to top button