
Giridih: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मानसिंहडीह गांव में विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध हालात में मिला. मृतका अनिता देवी का शव पंखे से झूलता हुआ मिला. जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. तो देखा कि अनिता देवी का शव झूल रहा है. शव की हालत की संकेत दे रहा था कि अनिता देवी की हत्या कर उसे पंखे से उसी प्लानिंग के साथ लटका दिया है. लिहाजा, बेंगाबाद पुलिस संदिग्ध मौत के मामले को उसी बिंदु से जांच कर रही है. इस बीच पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अनिता के मौत से परिजनों में आक्रोश है तो शव देख कर मृतका के पिता चेतलाल रजक का गुस्सा भी फूट पड़ा. लिहाजा, चेतलाल रजक गुस्से मं आ कर बेटी के ससुराल वालों को जमकर भला-बुरा कहा. हालात ऐसा हुआ कि कई बार चेतलाला उन्हें मारनके लिए दौड़े, लेकिन किसी तरह पुलिस ने हालात को संभाला. और चेतलाल को समझा-बुझाकर शांत किया. जानकारी के अनुसार अनिता की शादी उसके पिता चेतलाल ने दो साल पहले मानसिंहडीह गांव के सुरेन्द्र रजक के साथ किया. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति सुरेन्द्र और ससुराल वाले अनिता को मायके से डेढ़ लाख नगद के साथ बाईक लाने की जिद्द कर रहे थे. विरोध करने पर अनिता को कई बार उसके पति सुरेन्द्र ने मारपीट भी किया था. इसी क्रम में उसका शव ससुराल के कमरे में झूलता हुआ मिला.
इसे भी पढ़ें: Ramgarh by-election : 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा, 2 प्रत्याशियों ने जमा किया




