Jamshedpur

आलू के थोक व्यापारी से 1.50 लाख की लूट मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Jamshedpur : मानगो बाजार में मनान दुकान के समीप पिस्तौल के बल पर आलू के थोक व्यापारी गुफरान से डेढ़ लाख रुपए लूट के मामले का पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर रुपये भी बरामद किए हैं.

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मानगो के मुंशी मुहल्ला से होते हुए गुरुद्वारा रोड के रास्ते नदी की ओर भागे हैं. उसके बाद वे नदी किनारे होते हुए गौड़ बस्ती जाने वाले रास्ते से ही भाग रहे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका पीछा किया किया और उन्हें धर-दबोचा. हालांकि बरामद रुपये उतने नहीं है, जितने बताए जा रहे हैं. अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि लूट की राशि कम होगी या अपराधी कहीं रुपये खफा दिए होंगे. वैसे यह पुलिस की जांच का विषय है. उम्मीद जतायी जा रही है कि मानगो पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी.

इसे भी पढ़ें-सिदगोड़ा टीके ज्वेलर्स व एक मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

Related Articles

Back to top button