
Ranchi: रांची से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के प्रचार में रांची पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा मोदी सरकार पर जम कर बरसे. होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर पार्टी को बनाने वाले पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अरूण शौरी को ही साइडलाइन करने का आरोप लगाया. कहा कि आज बीजेपी पूरी तरह से वन मैन शो और टू मैन आर्मी बन कर रह गयी है. पार्टी के अंदर उन्होंने लोकशाही से लेकर तानाशाही तक के रूप को देखा. लेकिन आज जो स्थिति बीजेपी की हो गयी है, उस दशा में बीजेपी के अंदर रह कर चलना अब उनके लिए असह्य हो गया था. इस दौरान उन्होंने जहां पीएम मोदी पर स्मार्ट सिटी, नोटबंदी, जीएसटी, सैनिकों पर राजनीतिकरण जैसे मुद्दों को लेकर भी जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जम कर तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ग्रेट ओल्ड पार्टी है. जनता और देशहित के लिए पार्टी के कई नेताओं ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया. उन्होंने खुशी जतायी है कि देर से ही सही, लेकिन अंततोगत्वा वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – विकराल रूप लिये बढ़ रहा ‘फानी’: 200 किमी की रफ्तार से पुरी तट पर टकरायेगा, अलर्ट जारी
सैनिकों पर राजनीति सही नहीं
संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतराष्ट्रीय आतंकी अजहर मसूद को बैन करने के प्रयासों पर खुशी जताते हुए कहा कि देशहित और देश की सुरक्षा हर हाल में जरूरी है. लेकिन अगर सैनिकों पर राजनीति की जाये, जैसा की बीजेपी सरकार करती है, तो यह सही नहीं है. मोदी सरकार पर तथाकथित पुलवामा हमले के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता भी इसे सही नहीं मानती है. बीजेपी ने जैसी स्थिति इस घटना पर की है, उसका परिणाम उसे 23 मई को मिल जाएगा.
इसे भी पढ़ें – आर्थिक नाकामी को सेना के शौर्य से छिपा रही मोदी सरकार, हमने भी की थी सर्जिकल स्ट्राइक, पर श्रेय नहीं लिया : मनमोहन
वर्तमान गृहमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रही है रामायण परिवार की गृहमंत्री
महागठबंधन की मजबूत स्थिति का दावा करते हुए उन्होंने सुबोधकांत की जीत का भरोसा दिलाया. कहा कि आज पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपीए सरकार की लहर है. लखनऊ में अपनी पत्नी के सपा प्रत्याशी बनाये जाने पर कहा कि भले ही सपा और बसपा यूपीए गठबंधन में नहीं है. आज भी बीजेपी विरोधी सभी दल रामायण परिवार की तरह हैं. उसी रामायण की बहु या रामायण परिवार की गृहमंत्री आज वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं, जिसमें उसकी जीत सुनिश्चित है. प्रेस वार्ता के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार पर नोटबंदी, जीएसटी जैसे मुद्दों पर भी जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया. कहा कि मोदी सरकार की इस गतिविधि से देश की करोड़ों सामान्य जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी. दूसरी ओर उन्होंने कांग्रेस की न्याय योजना की जम कर तारीफ भी की. कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के करोड़ों गरीबों को योजना से आर्थिक मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें – जीएसटी की मार ऑटोमोटिव इंडस्ट्री पर, हर हफ्ते बंद हो रहे दो शोरूम, जा रही हैं हजारों नौकरियां



