Main SliderNational

विकराल रूप लिये बढ़ रहा ‘फानी’: 200 किमी की रफ्तार से पुरी तट पर टकरायेगा, अलर्ट जारी

News Wing Desk: चक्रवाती तूफानी फानी ने विकराल रूप धारण कर लिया है. और तीन मई को इसके ओडिशा के पुरी तट से टकराने की संभावना है.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान फानी के पुरी के दक्षिण में गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा तट पर दस्तक देने की संभावना है.

इसे भी पढ़ेंः‘फानी’ तूफान को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस ने जारी की चेतावनी, झारखंड में भी अलर्ट

बताया जा रहा है कि इस दौरान 175-185 किलोमीटर प्रति घंटे से 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. फानी के भयंकर रूप को देखते हुए ओडिशा के कुछ हिस्सों में येलो और कुछ में रेल अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

आठ लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा

ओडिशा के तट पर फोनी चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है. तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है. गुरुवार शाम तक लोगों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.

इसे भी पढ़ेंः 72 घंटे का लगा बैन तो ईश्वर की शरण में पहुंची साध्वी प्रज्ञा, दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना

इधर बुधवार को सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व में सचिवालय में हुई हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग में यह तय हुआ है. साथ ही प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की 15 मई तक की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं और छुट्टी पर गये कर्मचारी, अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है.

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल के जहाज और हेलिकॉप्टर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की राहत टीमों को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है. इसके अलावे गुरुवार से सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

आंध्र प्रदेश में बारिश शुरू

आंध्र प्रदेश के तटीय जिले श्रीकाकुलम के पोडुगुपडु गांव में बारिश शुरू हो गई है. उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के 4 संवेदनशील जिलों में से श्रीकाकुलम भी है, जहां फानी के टकराने की संभावना है. इस गांव में एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं.

इसे भी पढ़ेंःआदिवासियों पर दिये बयान पर राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

इधर भुवनेश्वर के मौसम विभाग के डायरेक्टर एचआर बिश्वास ने बताया, ‘आज दक्षिण ओडिशा के ज्यादातर तटीय इलाके और अंदरूनी इलाकों में तेज और भारी बारिश होगी. शुक्रवार को प्रदेश के सभी 11 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी.’

ऐहतियातन 103 ट्रेनें रद्द

फानी साइक्लोन का असर देखते हुए रेलवे ने दक्षिण भारत के चार राज्यों में 103 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. वहीं, 2 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. ये ट्रेनें कोलकाता के अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 19 जिलों को कनेक्ट करती हैं.

ये ट्रेनें की गईं रद्द

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रद्द ट्रेनों में हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-रामेश्वरम एक्सप्रेस आदि शामिल हैं.

रेलवे ने कहा है कि रद्द व डायवर्टेड ट्रेनों में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों का पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा. हालांकि, इसके लिए उन्हें यात्रा की तारीख से 3 दिन पहले रिफंड के लिए आवेदन करना होगा.

इसे भी पढ़ेंःसुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यौन उत्पीड़न मामले में जांच समिति के सामने हुए पेश

Related Articles

Back to top button